प्रदेशवासियों के हित में सीएम Bhajanlal का बड़ा कदम, 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक बार फिर से प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है।

प्रदेशवासियों के हित में सीएम Bhajanlal का बड़ा कदम, 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक बार फिर से प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राजस्थान दिवस के मौके पर आज अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर बड़ी सौगात दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेशवासियों के सुगम, सुरक्षित और आधुनिक सफर की दिशा में एक और बड़ा कदम। आज राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 700 महिलाओं को 'सड़क सुरक्षा अग्रदूत' के रूप में हेलमेट वितरित किए। हमारी सरकार प्रदेश के कोने-कोने को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने और जन-जन की सुरक्षा के लिए संकल्पित है।

उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को 'राजस्थान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारी गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और उन मानवीय मूल्यों के उत्सव का दिन है, जिन्होंने राजस्थान को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। आइये, हम सब मिलकर 'विकसित राजस्थान 2047' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें