इंटरनेट डेस्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर भी फिल्म बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर ये बड़ा ऐलान हुआ है। 'मार्को' फेम अभिनेता उन्नी मुकुंदन आगामी राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘मां वंदे में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाएंगे।
इस बात की जानकारी उन्नी मुकुंदन ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम दी है। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने फिल्म ‘मां वंदे का इंस्टाग्राम पर पहला पोस्टर शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट की है। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक राजनीतिक सफर की कहानी नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी की एक व्यक्ति के रूप में पहचान, विशेष रूप से उनकी मां के साथ उनके रिश्ते को सामने लाना है। पीएम मोदी के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार कर रहे हैं। इसे मां वंदे के बैनर तले बनाया जा रहा है।
PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें