प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को शादी कर ली। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस को अक्सर अपने पति के म्यूजिक सेरेमनी में भाग लेते देखा जाता है और ऐसे ही एक म्यूजिक इवेंट का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने उत्साह में अपने पति पर फेंकी गई ब्रा को पकड़ लिया था।

U.S.A में जोनास ब्रदर्स कॉन्सर्ट के एक पुराने वायरल वीडियो में, जिसमें जोनास के परिवार और प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई थी, एक फैंस ने एक व्हाइट ब्रा फेंक दी थी क्योंकि निक जोनास कॉन्सर्ट छोड़ रहे थे। एक्ट्रेस ने बाद में इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया ।
#NickJonas fan goes crazy and tosses her bra at the singer; #PriyankaChopra picks up the undergarment and dances with it.. #Priyanka #PeeCee #Bollywood #FamilyJonas #JonasBrothers #Jonas #Hollywood #MissWorld2000 #Queen #PiggyChops #Nickyanka #NPglobaldomination #TheSkyIsPink pic.twitter.com/VAnAuPwYyj
— TENKAYA (@TenkayaOfficial) April 3, 2019

वर्क फ्रंट की बात करें ,तो प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल के ट्रेलर से सभी को प्रभावित किया और फैंस उन्हें नए अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की नेक्स्ट फिल्म `जी ले जरा` में भी नजर आएंगी, जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं।

फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते ही राजस्थान में लोकेशन की तलाश शुरू कर दी है। तीनों को पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगे और फैंस काफी उत्साहित हैं।