इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आज सुबह दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई है। सरकारी स्कूल की छत अचानक ढहने से हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की बच्चों को बाहर निकालने में पूरी मदद की। अब तक कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायल बच्चों को मनोहर थाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे में और बच्चों के फंसे होने की आशंका है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। खबरों के अनुसार, ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग काफी समय से जर्जर हालत में थी। इसके बाद भी यहां स्कूल चल रहा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्कूल की ओर ध्यान देने की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें