इंटरनेट डेस्क। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष सिल्वर स्क्रीन पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार निभाते नजर आएंगे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर बायोपिक की घोषणा हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत द्वारा किया जाएगा।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर बायोपिक को लेकर निर्माता अभिषेक अग्रवाल उत्साहित हैं। खबरों के अनुसार, अभिषेक अग्रवाल ने इस संबंध में बोल दिया कि हम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के एपिक लाइफ को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक इमोशनल पल है। उन्होंने कहा कि मैं टी-सीरीज़ के भूषण, ओम राउत और धनुष के साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश को ऊंचाईयों की बुलंदियों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी गितनी देश के महान वैज्ञानिकों में होती है।
PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें