8th Pay Commission: 2.57 फिटमेंट फैक्टर फिर से लागू होने पर इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय कर्मचारियों को 8वां केंद्रीय वेतन आयोग लागू होने का इंतजार है।

8th Pay Commission: 2.57 फिटमेंट फैक्टर फिर से लागू होने पर इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय कर्मचारियों को 8वां केंद्रीय वेतन आयोग लागू होने का इंतजार है। अभी ये परामर्श चरण में है। आयोग देशभर में केंद्र सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, पेंशनर्स, उनके संघों और दूसरे स्टेक होल्डर्स से इसको लेकर बातचीत कर रहा है। अब समय ही बताएगा कि केन्द्र सरकार इसे कम से लागू करती है।

आयोग की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि वेतन (जैसे सैलरी स्ट्रक्चर, फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स), भत्तों (महंगाई भत्ता, महंगाई राहत, एचआरए) और अन्य सुविधाओं/लाभों (जैसे इंक्रीमेंट, प्रमोशन) में कौन-से बदलाव संभव और जरूरी हैं। आठवें वेतन आयोग का 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने की संभावना है।

7वें सीपीसी में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ था, जिससे मूल वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर फिर से लागू किया जाता तो वेतन में18,000 रुपए से बढ़कर46,260 रुपए हो जाएगा।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें