8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में होगा मोटा इजाफा, अन्य अलाउंस में भी होगी बढ़ोतरी!

इंटरनेट डेस्क। कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। ये कब से लागू होगा ये तो आगामी समय ही बताएगा। इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में मोटा इजाफा होगा।

8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में होगा मोटा इजाफा, अन्य अलाउंस में भी होगी बढ़ोतरी!

इंटरनेट डेस्क। कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। ये कब से लागू होगा ये तो आगामी समय ही बताएगा। इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में मोटा इजाफा होगा। एम्प्लॉई यूनियन की ओर से बेसिक सैलरी, पेंशन और अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आठवें वेतन आयोग का फ़ायदा केवल बेसिक सैलरी तक ही सीमित नहीं हो सकता है।

हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) जैसे अलाउंस में भी बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि एचआरए सीधे बेसिक पे से जुड़ा होता है। फिटमेंट फ़ैक्टर में कोई भी बढ़ोतरी होने से बेसिक सैलरी बल्कि सैलरी के कई दूसरे हिस्सों को भी इजाफा हो सकता है। आपको बात दें कि अभी तक सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को उनके शहर की कैटेगरी के हिसाब से एचआरए दिया जाता है।

एक्स-कैटेगरी वाले शहरों में पोस्टेड एम्प्लॉई को उनकी बेसिक सैलरी का 30 प्रतिशत, वाई कैटेगरी वाले शहरों में 20 प्रतितशत और जेड कैटेगरी वाले शहरों में एम्प्लॉई को 10 प्रतिशत दिया जाता है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें