70th National Film Award विजेताओं के नाम का ऐलान, मनोज बाजपेयी को मिला ये सम्मान, जानें किसने क्या प्राप्त किया

इंटरनेट डेस्क। कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है। कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। 

वहीं नित्या मेनन को तिरुचित्रम्बलम और मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। वहीं हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम को सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार मिला है। फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म और  मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म गुलमोहर के लिए स्पेशल मेंशन मिला। साल  2022 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने शानदार अभिनय किया था। इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को प्रदान किए गए हैं। 

PC: indiaglitz.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें