इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 25 अगस्त 2026 यानी मंगलवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मंगलवार का ये दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। कलीग्स का पूरा सहयोग मिलने का योग है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है।
वृष राशि: इस राशि के जातकों के लिए साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने का योग है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। जातकों को ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को अनेक माध्यमों से धन लाभ होगा। नौकरी में सफलता के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने का योग है। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
PC: astrokaka
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें