International Women's Day-2017 : क्या है इस साल Women's Day-2017 की Theme

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 03:33:32 PM
International Women's Day-2017 What is this year Women's Day-2017 Theme

8 मार्च को पूरी दुनिया भर में International Women's Day मनाया जाता है। जो कि महिलाओ के अविस्मरणीय और अद्दितीय योगदान के कारण दशको से मनाया जाता आ रहा है। इस दिवस को मनाने का एक ओर महत्वपूर्ण कारण यह है कि महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को बदलना। जिसमें एक हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है। इसी को मद्देनजर रखते हुए इस बार  International Women's Day-2017 की थीम रखी गई है, "Women in the Changing World of Work: Planet 50-50 by 2030”.....

Women’s day Special : महिला एक लीडर एक स्वतंत्र पहचान

विभिन्न क्षेत्रो में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और इसके सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए दुनियाभर के कई देशो ने अपने देश की तरक्की में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान माना है। जिसे सही भी माना गया है। दुनिया भर में ऐसा कोई क्षेत्र महिलाओ से अछूता नहीं रह गया जहां महिलाओं की उपस्थिति ना हो। एक राष्ट्र के विकास में महिलाओं की स्थिति बेहद मायने रखती है, इसी के साथ उनके प्रति रवैया, दृष्टिकोण भी अच्छा होना चाहिए।

2017 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ऐसी रखी गई है जो महिलाओ के उन हक के लिए खड़ी है जिसमें महिलाओं को सतत विकास में भागीदारी, समानता, शिक्षण का अधिकार आदि मिले। यहीं नहीं 2030 तक महिलाओं की सभी समस्याओं को हल करने का भी निश्चय किया गया है।

काम की दुनिया बदली है। जो कि केवल महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस विषय का विचार करने के लिए कैसे 2030 के एजेंडे में तेजी लाई जाए। नई सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए गति का निर्माण, लैंगिक समानता प्राप्त करने और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना, और सभी के लिए समावेशी और गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित और आजीवन सीखने को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण ऐसे बिंदु है जिनपर ध्यान देना आवश्यक है। 

Skin Problem के चलते नहीं पहन पा रहे है ज्वैलरी तो अपनाएं Paper Jewellery

युनाइटेड नेशन की ये थीम इस बात पर भी ध्यान देती है, नई प्रतिबध्दताओ पर जो कि UN के Women step It Up पहल के अंतर्गत और और लैंगिक समानता पर अन्य मौजूदा प्रतिबद्धताओं, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के मानवाधिकार से जुड़ी है।

2030 एजेंडा के कुछ प्रमुख लक्ष्य:

= सभी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हर जगह भेदभाव के सभी रूपों का अंत हो।

= यहीं नहीं 2030 तक सभी लड़के और लड़कियों को एक अच्छी क्वालिटी और  निशुल्क प्राईमरी और सेकेंडरी एजुकेशन मिले प्राप्त हो।

Skin Problem के चलते नहीं पहन पा रहे है ज्वैलरी तो अपनाएं Paper Jewellery

= 2030 तक सभी लड़के और लड़कियों के बचपन के विकास अच्छी गुणवत्ता का विकास हो, प्राथमिक और अच्छी देखभाल मिल सके जो इन्हें अच्छी प्राइमरी एजुकेशन के लिए तैयार कर सके,

= सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में सभी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के सभी रूपों को समाप्त, जिनमें तस्करी और यौन शोषण जैसे  अपराध भी शामिल है।

= सभी हानिकारक प्रथाओं की समाप्ति जिनमें बच्चे पर, जबरन जल्दी शादी करना हो या फिर सामाजिक कुप्रथा खतना आदि को समाप्त करना।

रुकिए! एक्सपायर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें Re-use

PHOTOS: सुनील शेट्टी के पिता की प्रेयर मीट में पहुंची बॉलीवुड हस्तियां



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.