खालीपेट इन चीज़ो का सेवन हो सकता हैं खतरनाक!

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 01:47:33 PM
Empty water can be consumed by dangerous things

नई दिल्ली। अच्छा स्वास्थ्य होगा तभी आप जिंदगी का लुत्फ उठा सकेंगी। सेहतमंद होंग तो आपके आसपास का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। अच्छी सेहत के लिए आप कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप उनसे जुड़े नियमों का भी पालन करते हैं? यदि नहीं करते, तो आपको सावधान रहने की  जरुरत है। कुछ चीजों का सेवन खालीपेट करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जानते उन चीज़ो के बारे में...

लाइट जलाकर सोना वजह बन सकता है ब्लड प्रेशर की!

1 सोडा
अगर सोडे आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो मतली आ सकती है, क्योंकि सोडे में उच्‍च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। इसलिए कोशि‍श करें कि इसका प्रयोग खाली पेट बिल्कुल न करें।

2 टमाटर
टमाटर में एसिड पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाली पेट खाने पर शरीर में रासायनिक क्रिया हो सकती है जो पेट में अघुलनशील जैल का निर्माण कर देती है। यही जैल पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता। 

3 दवाएं 
खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड के साथ ही शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है। इसलिए आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा, कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें।

BMI के बढ़ने से युवा अवस्था में भी हो सकती है हार्ट प्रॉब्लम्स

4 शराब 
खाली पेट शराब का सेवन करने से पेट में जलन होने के साथ ही अपचन और पेट संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती है। शराब का सेवन खाली पेट न करें।
  
5 मसालेदार 
खली पेट चटपटे भोजन का सेवन करने से इसमें मौज़ूद नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।  

6 कॉफी- चाय
 कॉफी का सेवन खाली पेट सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपका हाल बेहाल कर सकती है।  उसी तरह खाली पेट चाय भी न पिएं। चाय में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द पैदा हो सकता है। कुछ खाने को न हो, तो एक गिलास पानी ही पी लें।  

7.दही
दही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना हानि भी पहुंचा सकता है। खाली पेट दही खाना, पेट में मरोड़ उठने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
 
8.केला 
खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।  

9.शकरकंद 
शकरकंद खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है। इसके कारण सीने में जलन भी महसूस हो सकती है। शकरकंद में टैनिन और पैक्टीन होता है।  

sourse google

सावधान! गैस प्रॉब्लम को मामूली समझ, ना करे इग्नोर...

चॉकलेट खाने से कम होती है, हार्ट अटैक की संभावना!

किडनी फेल होने के ये है कारण, बचाव के लिए रखे इन बातो का ख्याल...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.