लाइट जलाकर सोना वजह बन सकता है ब्लड प्रेशर की!

Samachar Jagat | Tuesday, 30 May 2017 09:44:14 AM
Burning of light can cause blood pressure!

इन्टरनेट डेस्क। क्या आप लाइट जलाकर सोते है। लाइट जलाकर सोने की कई वजह होती है। जैसे आपको अंधेरे से डर लगता है और भी अन्य कारण हो सकते है। आपको पता है आपकी लाइट जलाकर सोने की वजह से आप कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

एक रिसर्च में यह सामने आया है कि रात में लाइट के आस-पास रहने से कई बीमारी आपको अपना शिकार बना सकती है। सोते समय लाइट का ऑन रहना दिमाग को तनावग्रस्त भी कर देता है।

जिससे दिल और ब्लडप्रेशर संबंधी रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई ब्लडप्रेशर के रोगियों का जहां प्रेशर और हाई होता चला जाता है वहीं लो प्रेशर वाले रोगियों का और कम होता चला जाता है। आप चाहे तो कमरे में मध्यम रोशनी रख सकते है।

रात को रोशनी की बजाय दिन की रोशनी हमारे शरीर पर अच्छा प्रभाव डालती है पर रात को सोते समय शरीर पर पडऩे वाली रोशनी सेहत के लिए खतरा होती हैं। 

लाइट जलाकर सोने वालों को कैंसर होने की सम्भावना अधिक होती है। रात के समय आर्टीफिशियल लाइट शरीर में मौजूद कैंसर की कोशिकाओं को बनने के लिए उत्तेजित करता है। इससे संतन कैंसर होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।

शरीर की जैविक क्रियायें प्राकृतिक प्रकाश के अनुसार कार्य करती है लेकिन आर्टीफिशियल लाइट का शरीर पर खराब असर डालती है। ये जैविक तंत्र को प्रभावित करती है। 

आर्टीफिशियल लाइट की वजह से हमारी नींद खराब होती है। ये मस्तिष्क को आरामदायक मु्द्रा में जाने से रोकती है। कमरे में रोशनी आंखों पर भारीपन बनाए रखती है, जो नींद को बार बार तोड़ती रहती है। लाइट जलाकर सोने से इसका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है जिससे शरीर में जकडऩ थकान बनी रहती है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.