2017 में कथित बॉयफ़्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी सोनम कपूर ?

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 11:13:06 AM
sonam-kapoor-will-marry-with-anand-ahuja-in-next-year 2017

इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर अगले साल कई बड़ी न्यूज़ देने वाली है। जिनमे उनकी कई बड़ी फिल्मों के साथ उनकी शादी की खबर भी शामिल है। जी हाँ ! आजकल बॉलीवुड के गलियारों में एक चर्चा गर्म है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी अगले साल यानी 2017 में हो सकती है।

Happy Birthday : एंकर से एक्ट्रेस बन सबकी चहेती बनी दिव्यांका त्रिपाठी 

सोनम कपूर इन दिनों प्रेम प्रसंग में डूबी हुई है। उनका प्रेम प्रसंग पिछले एक 1 साल से दिल्ली के बिजनेस मेन आनंद अहुजा संग चल रहा है। ऐसे में कयास ये लगाया जा रहा है कि, अगले साल 2017 में सोनम कपूर बॉय फ्रेंड आनंद अहुजा से शादी कर सकती है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक कपूर फॅमिली से इस तरह के सन्देश आ रहे है। हालाकि, जब इस सवाल का जवाब सोनम कपूर से पूछा गया तो उन्होंने ‘आर यु मेड’ कहकर पल्ला झाड़ लिया।

सोनम कपूर और बिजनेस मैंन आनंद अहुजा के प्यार के किस्से साल भर से चल रहे है। दोनों की मुलाकार दिल्ली के एक पार्टी में हुई थी। कुछ दिनों पहले आनंद ने एक ब्रांडेड जैकेट भी सोनम को गिफ्ट की थी जिसे उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया था। 

इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी।दरअसल सोनम की दोस्त मसाबा गुप्ता ने उनसे कहा मुझे इस जैकेट की जरूरत है। पर सोनम ने यह कह कर ना कह दिया की  ये जैकेट आनंद ने उन्हें दी है।

कुछ ऐसे किया इरा ने 'दंगल' का प्रचार,तो बेटी की क्रिएटिव के कायल हुए आमिर

सोनम और आनंद कई मौको पर साथ भी देखे जाते है। कुछ दिनों पहले सोनम आनंद और कुछ फ्रेंड्स संग विदेश में हॉलीडेज पर भी गयी थी। उसके बाद आनंद सोनम के एक फॅमिली इवेंट में भी नज़र आये।  जिसमे वो सोनम की पूरी फॅमिली के साथ नज़र आये। सोनम और उनकी फॅमिली के साथ  आनंद की ये फोटो खूब वायरल हुई थी। 

सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अलगे साल उनकी बहन रिया कपूर की प्रोड्यूस फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ में नजर अएंगी। वही संजय दत्त की बायोपिक में रणवीर के साथ भी अभिनय करने वाली है। हाल ही में चर्चा थी की एक फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भी नज़र आएगी जिसे आर बल्कि प्रोड्यूस करने वाले है। 

 

खूबसूरती में चार चांद लगाएगें ये मसालें

हफ्तेभर में ऐसे गायब कीजिए चेहरे से पिगमेंटेशन

7 दिनों में बॉडी टाइट बनानी है तो लगाएं ये स्लिमिंग जेल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.