Happy Birthday : एंकर से एक्ट्रेस बन सबकी चहेती बनी दिव्यांका त्रिपाठी 

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 12:42:01 PM
Birthday special actress Divyanka Tripathi

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की फेवरेट बहू इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। इशिता छोटे पर्दे की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता बनकर दिव्यांका ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके किरदार ने उन्हें कई अवॉर्ड्स भी दिलाए। दिव्यांका ने मॉडलिंग में अपना करियर शुरु किया। साल 2003 में जी के टीन क्वीन कॉन्टेस्ट में उन्हें मिस ब्यूटीफूल स्कीन का टाइटल मिला। साल 2004 में जी सिने स्टार की खोज के पहले सीजन में भोपाल जोन से दिव्यांका विनर बनी।

Birthday special : पत्नी कृष्णा को सफ़ेद साड़ी में देखना पसन्द करते थे राजकपूर, पढिये और भी खास बातें....

कोलकाता जोन से उनके एक्स व्बॉयफ्रेंड शरद मलहोत्रा भी इस शो के कंटेस्टेट्स थे। साल 2005 में दिव्यांका को मिस भोपाल का खिताब मिला। भोपाल आकाशवाणी में दिव्यांका एंकर के रुप में काम कर चुकी है। दिव्यांका को पहली बार स्क्रीन पर सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में देखा गया। इससे पहले दिव्यांका ने दूरदर्शन के टेलीफिल्म्स में भी काम किया है। दिव्यांका अबतक पर्दे पर कई किरदार निभा चुकी है। श्श्शश..फिर कोई है, बनू मैं तेरी दुल्हन, चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी, तेरी मेरी लव स्टोरीज और मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबादवाले में दिव्यंका नजर आ चुकी है। दिव्यांका के दिल के करीब मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबादवाले हैं। इस सीरियल में अपने किरदार को दिव्यांका अपना फेवरेट मानती है।

2017 में कथित बॉयफ़्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी सोनम कपूर ?

इन दिनों दिव्यांका सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता के किरदार में नजर आ रही है। इस शो ने उन्हें उनकी जिदंगी का खूबसूरत तोहफा एक जीवनसाथी के रुप में दे दिया। इस सीरियल में उनके कोस्टार विवेक दहिया उनपर अपना दिल हार बैठे और इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यांका हमेशा से ही भारतीय सेना में ऑफिसर बनना चाहती थी।

अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए दिव्यांका ने नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउन्टेनियरिंग, उत्तर काशी से माउन्टेनियरिंग का कोर्स किया और भोपाल राइफल एकेडमी से राईफल शूटिंग कोर्स की और राईफलरी में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। दिव्यांका का ड्रीम रोल है साल 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ में नरगिस की भूमिका निभाना। दिव्यांका के इस जन्मदिन पर हम उनके सुनहरे भविष्य और सफलता की कामना करते है।

 

'ये है मोहब्बतें': शो के 1000 एपिसोड्स पूरे होने पर टीम ने मनाया जश्न,झूम उठी इशिता 

बरेली की बर्फी की शूटिंग को मिस कर रही है कृति सैनन

पति को लालची बताने वाले फैन को दिव्यंका ने जमकर लगाई फटकार 

 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.