Birthday Special : रोमांटिक फिल्म बनाने में माहिर हैं आदित्य चोपड़ा

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 10:19:15 AM
Aditya Chopra Birthday Special

मुंबई। बॉलीवुड में आदित्य चोपड़ा का नाम एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलो पर खास पहचान बनाई। 21 मई 1971 को मुंबई में जन्में आदित्य के पिता यश चोपड़ा जानेमाने फिल्मकार थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण आदित्य का भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया। आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत अपने पिता निर्मित चांदनी, लम्हे और डर जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर की।

टैगोर पर बनी फिल्म 'Thinking Of Him' विश्व भर में होगी रिलीज 

बतौर निर्देशक आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1995 में प्रदर्शित ब्लॉककबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हिनियां ले जायेंगे' से की। इस फिल्म में शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये आदित्य सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के 'फिल्म फेयर पुरस्कार' से भी सम्मानित किये गये।

वर्ष 2000 में आदित्य ने अपनी दूसरी फिल्म 'मोहब्बते' का निर्देशन किया। इस फिल्म में आदित्य ने एक बार फिर से अपने चहेते अभिनेता शाहरूख का चयन किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरूख का टकराव देखने लायक था। फिल्म के जरिये आदित्य ने अपने भाई उदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी को लांच किया। मोहब्बते टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुई।

फिर से एक साथ नजर आएंगे अमिताभ और ऋषि कपूर

वर्ष 2008 में प्रदर्शित और आदित्य निर्देशित तीसरी फिल्म 'रब दे बना दी जोड़ी' भी टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के जरिये आदित्य ने शाहरूख के अपोजिट अनुष्का शर्मा को लांच किया। शाहरूख और अनुष्का की जोड़ी दर्शको के बीच काफी पसंद की गयी।

इन सबके बीच आदित्य चोपड़ा ने दिल तो पागल है, मेरे यार की शादी है, हमतुम, धूम, वीरजारा, बंटी और बबली, सलाम नमस्ते, धूम 2, फना, चक दे इंडिया, बैंड बाजा बारात, मेरे बद्रर की दुल्हन, इश्कजादे, एक था टाइगर, जब तक है जान, शुद्ध देशी रोमांस, धूम 3,गुंडे जैसी कामयाब फिल्मों का निर्माण किया।

कान्स 2017: ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड गाउन लूक ने बनाया सबको दीवाना

आदित्य ने रानी मुखर्जी से शादी की है। आदित्य निर्मित फिल्म फैन इस पिछले वर्ष प्रदर्शित हुई है। फैन में शाहरूख ने दोहरी भूमिका निभायी है। आदित्य की पिछले वर्ष ही बेफिक्रे प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म के जरिये आदित्य ने बतौर निर्देशक करीब आठ साल बाद वापसी की लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। आदित्य निर्मित फिल्म सुल्तान पिछले वर्ष ईद के अवसर पर रिलीज हुयी।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। सुल्तान में सलमान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है। आदित्य चोपड़ा निर्मित आने वाली फिल्मों में टाइगर जिंदा है, हिचकी और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान प्रमुख है।- एजेंसी

सुपरस्टार रजनीकांत के लिए ये क्या कह दिया सुब्रमण्यम स्वामी ने...

गॉसिप और अफवाहों से परेशान नहीं होते हैं सुशांत सिंह राजपूत

सोनम कपूर हुईं कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 के लिए रवाना



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.