Happy Birthday : शेखर कपूर ,चार्टेड एकाउंटेट से फिल्म निर्देशक बनने तक का सफर

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 10:13:02 AM
Birthday special Shekhar Kapoor Best Director of bollywood and hollywod

बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्मकार शेखर कपूर आज अपना 71वां जन्मदिन माना रहे है। शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर, 1945 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में हुआ था। उनके पिता का नाम कुलभूषण कपूर था, जो ब्रिटिश काल में चिकित्सक थे। उनकी मां का नाम शीला कांता कपूर था। शेखर मनोरंजन-जगत के मशहूर अभिनेता देव आनंद के भांजे हैं। उनकी तीन बहनें हैं, जिनके नाम नीलू, अरुणा और सोहना कपूर है।

शेखर ने प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की। आगे पढ़ाई भी उन्होंने यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की। यहां उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की है। फ़िल्मकार बनाने से पहले वह लंदन में चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रह चुके हैं।

शेखर कपूर की पहली शादी मेधा जलोटा से हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के बीच अलगाव हो गया। मेधा की मौत न्यू जर्सी में हुई थी। उनकी दूसरी शादी सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ हुई। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम कावेरी कपूर है।

शेखर की निर्देशन के रूप में फिल्मी पारी 1983 में रिलीज हुई 'मासूम' फिल्म के साथ हुई। एक बच्चे के नजरिए से जीवन को टटोलने वाली यह फिल्म दर्शकों को रास आई। शेखर इस फिल्म से समीक्षकों और फिल्मों के जानकार के लोगों के तो प्यारे बन गए पर उन्हें व्यापक चर्चा 'मिस्टर इंडिया' से मिली। शेखर कपूर ने बॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का निर्देशन किया था। फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर और श्रीदेवी,अमरीश पुरी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। 

BB10: एक बार फिर घर लौटे स्वामी ओम, मनु के जाने से टूटी मोनालिसा 

आमतौर पर मुख्यधारा की कामर्शियल फिल्म हिट होने के बाद निर्देशक वैसी ही फिल्में बनाने लगते हैं। शेखर कपूर ने इस परंपरा को तोड़ा। इस फिल्म के बाद शेखर ने 'बैंडिट क्वीन' जैसी चर्चित और ऑफबीट फिल्म बनाई। इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक फूलन देवी की कहानी पर आधारित इस फिल्म को बनाने के लिए शेखर ने लगभग तीन साल का रिसर्च किया। यह काम शेखर ने ऐसे समय किया था जब उस दौर की हर ‌फिल्म फॉर्मूलों पर बन रही थी। 'बैंडिट क्वीन' फिल्म ने यह दिखाया कि भारत में ऐसी फिल्में भी बन सकती हैं।

1998 में शेख्रर ने इंग्लैंड की महारानी इलिजाबेथ के शासन काल पर आधारित फिल्म 'इलिजाबेथ' के नाम से ही बनाई। यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित की गई। उन्होंने 2002 में बॉलीवुड फिल्म 'फोर फेदर्स' नाम की एक्‍शन ड्रामा फिल्म बनाई। युद्ध की प्रष्ठभूमि पर बनीं यह फिल्म सफल रही। के अलावा शेखर कपूर ने 'दिल से' और 'गुरु' जैसी हिट फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

Koffee with karan : खान भाइयों ने खोले पर्सनल सीक्रेट्स, गर्ल फ्रेंड को हैंडल करने में कमज़ोर निकले सलमान 

2007 में शेखर कपूर ने 'एलिजाबेथ' फिल्म का सीक्वेल 'इलिजाबेथः द गोल्डन ऐज' के नाम से बनाई। 2008 में उन्होंनें 'न्यूयॉर्क आई लव यू' और 2009 में 'पैसेज' फिल्म बनाई। शेखर कपूर अब यशराज के बैनर तले 'पानी' का निर्देशन शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चयन किया गया है। 

 

 

क्या कहती है रुकी हुई दीवार घड़ी

अगर फर्स्ट डेट है, तो कभी ये चीज़ आर्डर ना करे 

कहीं फैशन के चक्कर में आप गलती तो नही कर रही ?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.