अगर फर्स्ट डेट है, तो कभी ये चीज़ आर्डर ना करे 

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 03:11:31 PM
first date

फर्स्ट डेट हमेसा दिलचस्प होती है, और साथ में दिल धक धक भी करता रहता है की कही कोई ऐसी चीज़ ना हो जाये की बाद में अजीब लगे। जब आप अपने फर्स्ट डेट पर जाते है, तो अपने लुक्स का खास ख्याल रखते है। लेकिन सच तो ये है की सिर्फ लुक्स नही बल्कि खाने पिने का भी खास ध्यान देना होता है। जैसे क्या ऑर्डर करे ,कैसे ऑर्डर करे। तो आइये आप जाने और अपनी फर्स्ट डेट को शानदार बनाये। 

जी, हां अपनी फर्स्ट डेट पर इस बात का बिल्कुल ध्यान रखें कि किस तरह की डिश ऑर्डर करनी है। अगर आप डिनर पर जा रहे हैं तो पांच तरह की चीजें बिल्कुल ऑर्डर न करें। पत्तेदार सब्जियां एक दिन के लिए अपने हेल्दी डाइट वाले प्लान को भूल जाइये। पालक, मिंट, स्प्रिंग ऑनियन जैसी पत्तेदार सब्जियां ऑर्डर न करें। क्योंकि ये दांतों में फंसने से आप खुद असहज महसूस करेंगे। 

स्पाइसी खाना तीखे और मसालेदार खाने से परहेज रखें। अगर कुछ चटपटा खाने का मन करे तो खाने में चिली फ्लेक्स या सॉस डाल लें। चीज़ बर्गर एक तो पब्लिक प्लेस में सलीके से बर्गर खा लेना ही बड़ी बात है, ऊपर से उसमें चीज़ की फिलिंग हो, तो ज्यादा ध्यान लगाना पड़ता है। इसलिए चीज बर्गर को अवोइड करें। 

भारी भरकम नाम वाले डिश रेस्त्रां में डेट के दौरान उन डिश को ऑर्डर करने से बचें जिनका नाम भारी भरकम हो या जिसके बारे में आप ठीक से जानते तक नहीं। एक्सपेरिमेंट और रिसर्च का काम आप डेट से पहले या बाद में करें, तो ही अच्छा होगा।


 वरना आप डिश का सही उच्चारण नहीं कर पाएंगे। हो सकता है डिश की शक्ल देखकर आप खुद अचरज में पड़ जाएं। प्याज़/लहसुन इन्हें खाने के बाद आपके मुंह से बदबू आएगी और सामने वाले को आपसे बात करने में दिलचस्पी नहीं रहेगी!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.