पाकिस्तान के पर्यटन स्थल पहले थे भारत का हिस्सा

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 04:12:01 PM
Pakistans tourist destination

आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था, लेकिन बंटवारे ने दोनों को अलग कर दिया। आज भी पाकिस्तान में ऐसे कई किले मौजूद हैं जो पहले भारत की शोभा बढ़ाते थे और अब पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास किलों के बारे में....

फैज महल :-

पाकिस्तान के खूबसूरत महलों में से एक है सिंध के खैरपुर में स्थित फैज महल। इसे खहीरपुर के राजपरिवार ने 1798 में बनवाया था। इस महल को अरम गढ़ के नाम से भी जाना जाता है।

अमरनाथ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं को सलवार कमीज पहनने की सलाह

रॉयल फोर्ट, लाहौर :-

लाहौर में स्थित रॉयल महल को शाही किले के नाम से जाना जाता है, इस किले के दो गेट हैं, यहां के लोगों के अनुसार आलमगीरी गेट को औरंगजेब ने बनवाया था, जो बादशाही मस्जिद की तरह खुलता है। वहीं, मस्जीदी गेट अकबर ने बनवाया था, यह द्वार लाहौर से मस्ती गेट की तरफ खुलता है।

दरावड़ का क़िला :-

महाभारत में भीष्म ने इस योद्धा को स्त्रियों के बारे में बताई ये बातें

दरावड़ का क़िला बहावलपुर के डेरा नवाब साहिब से 48 किमी दूरी पर स्थित है। इसके 40 गढ़ हैं, इस किले की दीवारें 30 मीटर ऊंची और इसका घेरा 1500 मीटर है। इस किले को जैसलमेर के राजपूत राय जज्जा भाटी ने बनवाया था। आज ये किला पाकिस्तान की शोभा बढ़ा रहा है।

रोहतास फोर्ट :-

झेलम शहर के दीना टाउन के पास स्थित इस किले को राजा शेह शाह सूरी ने बनवाया था। यह एक मजबूत गढ़ है, इसमें सीढ़ीदार दीवार और 12 द्वार इसके मुख्य आकर्षण हैं।  

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.