6 हजार साल पुरानी सभ्यता के बारे में जानना है तो जाऐं कॉन्स्टेंस सिटी

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 09:40:03 AM
6 thousand years old civilization is to know about the shut Constance City

जर्मनी के कॉन्स्टेंस शहर को नेशनल जियॉग्राफिक चैनल ने अपनी फर्स्ट लिस्ट में शामिल किया है। जर्मनी का कॉन्स्टेंस का बॉर्डर स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया को छूता है। यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। कोंस्टांज सिटी बहुत ही पुराना शहर है। आज भी यहां पर बहुत सारी प्राचीन इमारतें और सड़कें मौजूद हैं। यहां की सबसे खास इमारत बड़ा गिरजा घर है।

मप्र : सैलानी टापू पर आकार ले रहा नया जल पर्यटन केन्द्र

1966 में यहां पर कॉन्स्टेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। यहां पर 1922 में स्टिल्थ हाउस म्यूजियम बनाया गया। इस म्यूजियम में पाषाण और कांस्य युगीन घरों को दर्शाया गया है। आपको यहां आकर 6000 साल पहले रहने वाले लोगों की जिंदगी के बारे में सब कुछ पता चल सकता है। यहां पर द हाउस ऑफ गोल्डन लॉयन बिल्डिंग बनी है जो खूबसूरत वॉल पेंटिंग्स से ढकी हुई है।

इस पेंटिंग्स को 1580 में बनाया गया था। अभी भी यह पेंटिंग्स वैसी ही है और खूबसूरत दिखती है। इम्पीरिया जर्मनी शहर का सबसे मशहूर 9 मीटर ऊंचा बना स्टेच्यू है। इस स्टेच्यू में एक महिला ने अपने एक हाथ में राजा और दूसरे हाथ में पादरी को बिठाया हुआ है। यह महिला का बना स्टेच्यू हर चार मिनट में बाद घूमता है।

रहस्यमयी चमत्कारों से भरा है केदारनाथ धाम

 मैनो फ्लावर आइलैंड पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जगह शहर से 1 किमी की दूरी पर 110 एकड़ में फैला हुआ गार्डन है। यह गार्डन एनवायरन्मेंट स्टडीज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर करीब 500 किस्म के पौधे हैं और दुनिया में अलग-अलग किस्म की सर्वाधिक तितलियां इसी उद्यान में आती हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.