मुंबई मेट्रो ने गूगल के साथ की साझेदारी, गूगल मैप पर मिलेगी मेट्रो सेवा की जानकारी

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 09:22:40 AM
Mumbai Metros partnership with Google metro service on Google Map

नई दिल्ली। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर्स मुंबई मेट्रो ने शुक्रवार को मेट्रो सेवा से जुड़ी जानकारी देने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। एक ऑफिशियल स्पोकपर्सन ने बताया कि मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मार्ग के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को ट्रेनों की ऑथेंटिक टाइम टेबल और संबंधित जियोग्राफी डिटेल देने के लिए गूगल मैप से पार्टनरशिप किया है। 

आइबॉल का नया उत्पाद ‘स्लाइड विंग्स 4 जीपी’

गूगल मैप ऐप के मदद से, ऐप में टाइम टेबल बिजी समय के दौरान चार मिनट की फ्रिक्वेंसी में और गैर-व्यस्त समय में आठ मिनट की फ्रिक्वेंसी पर उपलब्ध होगा। 

स्पोकपर्सन ने कहा, 'हम लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के हर संभव तरीकों को सावधानी से खोज रहे हैं और गूगल मैप्स के साथ मुंबई मेट्रो वन को जोड़ना इसे डिजिटल करने की दिशा में एक और कदम है।'

गूगल मैप्स पर यूजर मेट्रो सर्विसिस विकल्प पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस विकल्प में जाकर यूजर्स को स्क्रीन पर उस स्टेशन से दोनों दिशाओं की ओर अगली मेट्रो सेवाओं की लिस्ट भी नजर आएगी। 

यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लांच

यात्रियों की मदद के लिए ये ऐप सड़क, स्टेशन और प्लेटफार्म सहित स्टेशन के सभी तीन स्तरों पर सीढ़ियों, एस्केलेटर, एलीवेटर, टिकट काउंटर जैसी सभी सुविधाओं की जानकारी प्रदान करेगा। 

sourse google

मोटो जी 5 और मोटो जी 5 प्लस अब रिटेल स्टोर पर भी मिलेंगे

ओप्पो आर 11 की तस्वीरें और वीडियो लीक चार कलर वेरिएंट में हो सकता है लांच

अगर Whatsapp पर आ रहा है ये मैसेज, तो तुरंत कर दे डिलीट...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.