प्राचीन मंदिरों को किया जाएगा धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2017 12:13:44 PM
Ancient temples will be developed as religious tourism

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश के 180 प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाकर उन्हें धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजे ने पाली जिले के माण्डा गांव में एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मंदिर हमारी आस्था का केन्द्र होने के साथ-साथ हमें अपना इतिहास याद दिलाने और उससे जोड़े रखने का काम भी करेंगे।

पृथ्वी पर ब्रह्ममुहूर्त में यहां स्नान करते हैं देवता

पाली जिले का सुगाली माता मंदिर भी जल्दी ही तैयार हो जाएगा। उन्होंने 415 वर्ष पुराने मंदिर का पुनर्निर्माण सभी जातियों द्वारा मिलकर करवाए जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की वन सम्पदा को बचाने और पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास कर रही है।

अगर आपका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता है तो करें ये उपाय

उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि अभियान के तहत अभी तक करीब एक लाख जल संरचानाएं बनाई जा चुकी है और डेढ लाख जल संरचनाएं और बनाई जाएंगी। -एजेंसी

READ MORE :-

जानिए! क्यों करना चाहिए अन्नदान

जानिए! किस दिशा में रखनी चाहिए कुबेर देव की मूर्ति

काली हल्दी के रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.