लीची-लेमनेड ड्रिंक

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2017 10:03:43 AM
Litchi lemonade drink

गर्मी के मौसम में एनर्जी बनाए रखने के लिए टेस्टी और ठंडे ड्रिंक्स की जरूरत पड़ती है। यह लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाए रखते हैं। इस समय बाजार में भरपूर मात्रा में लीची और नीबू आ रहे हैं। ऐसे में आप लीची-लेमनेड ड्रिंक बना सकती हैं। लीची-लेमनेड ड्रिंक बहुत ही टेस्टी तो होता ही है साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। लीची-लेमनेड ड्रिंक बनाने की विधि  ....

ऐप्रिकॉट आइसक्रीम

सामग्रीः-

लीची - 15
नींबू का रस - 1बड़ा चम्मच
पानी - 3 कप
चीनी स्वादानुसार
पुदीने की पत्तियां - 3 (सजावट के लिए)

केले का अचार

विधिः-

सबसे पहले लीची की गुठलियां निकालकर अलग कर दें और लीची को मिक्सी में पीस लें।

अब एक बर्तन में पानी, नींबू का रस और चीनी मिलाएं। चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो पानी को छान लें।

पानी के इस मिक्चर में लीची के पेस्ट को मिक्स करें। लीची-लेमनेड ड्रिंक बनकर तैयार हैं।

आप इसे ज्यादा ठंडा करने के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं या फिर बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

READ MORE :-

वनीला आइसक्रीम चिक्की

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.