लसोड़े का अचार

Samachar Jagat | Friday, 05 May 2017 04:50:02 PM
Lasode ka achar

साबुत लसोड़े का अचार बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है। लसोड़े का अचार उत्तर भारत में बनाया जाता है। ये अचार बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। लसोड़े के अचार को आप बनाकर रख लें, यह एक साल तक खाने के प्रयोग में लाया जा सकता है। लसोड़े का अचार बनाना बहुत ही आसान होता है। लसोड़े का अचार बनाने की विधि.....

राजस्थानी की फेमस डिश मलाई मिर्च

सामग्री -

लसोड़े  --- 500 ग्राम
हींग --- 1/4 छोटी चम्मच से आधा
पीली सरसों --- 3 छोटी चम्मच ( पिसी हुई )
सोंफ --- 2  छोटी चम्मच ( पिसी हुई )
मेथी दाने --- 1 छोटी चम्मच
अजवायन --- 1/2 छोटी चम्मच
जीरा ------  1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर --- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर --- 1 छोटी चम्मच
नमक --- 2 छोटी चम्मच
सरसों का तेल --- 100 ग्राम (आधा कप)

लौकी का रायता

विधि -

लसोड़े को डंठल तोड़कर अच्छी तरह 2 बार धो लें। भगोने में पानी भरकर गरम करें। जब पानी में उबाल आ जाए तो लसोड़े पानी में डाल दें।

पानी में फिर से उबाल आने के बाद 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस पर पकने दें, इसके बाद गैस बंद कर दें।

जब पानी ठंडा हो जाए तो लसोड़े का पानी निकाल दें, सूखनें दें। सूखने के बाद लसोड़े के अंदर से गुठली निकाल लें। लसोड़े को 2 भागों में काट लें, अचार बनाने के लिए लसोड़े तैयार हैं।

कढाई में जीरा, मेथी के दाने, अजवायन और सोंफ डालकर हल्का सा भून लें। मसालों के ठंडा होने के बाद इसमें पीली सरसों, नमक और हल्दी मिला कर सभी को मिक्सर में डालकर पीस लें।

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें, तेल को अच्छी तरह गरम होने के बाद, तेल में लसोड़े डाल दें, पिसे मसाले, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह मिला दें और गैस बंद कर दें।

लसोड़े का अचार बनकर तैयार हैं, अचार को ठंडा करके किसी जार में रख दें। इस अचार को खाने योग्य बनने में 6-7 दिन लग जाते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.