अगर आपका पार्टनर भी रहता हैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव तो हो जाये सावधान!

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2017 01:26:22 PM
If your partner is there be more active on social media be careful

नई दिल्ली। आजकल हर व्यक्ति अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया पर बिताता है। हमारी लाइफ पूरी तरह सोशल हो चुकी है जिसके कारण रिलेशन कॉम्पलीकेटड होती जा रही है। सोशल मीडिया के इस दौर में यह एक इशारा है जो हमें बताता है कि हम अपने रिश्ते में इंसिक्योर है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आपको चिंता करनी चाहिए। 

क्यों पीएं चाय या कॉफी से पहले पानी!

आपको जानकर हैरानी होगा कि अगर आपका पार्टनर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव होता है तो हो सकता है कि वो इंसिक्योर महसूस करता हो। सामाजिक वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट एक प्रमुख इंडीकेटर हो सकता है। जो ये बताये कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है। 

एक अध्ययन के अनुसार सोशल मीडिया किसी भी रिश्ते को बनाने और तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो लोग अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा सोचते हैं, वो लोग फेसबुक पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जरूरत से ज्यादा फोटो अपलोड करते हैं और जो लोग ज्यादा असुरक्षित फील करते हैं वो सोशल मीडिया पर अपने फोटोज ज्यादा शेयर करते हैं। इसका कारण ये भी हो सकता है कि अगर आपने कोई फोटो अपलोड की और उस पर ज्यादा लाइक और कमेंट आये तो आपक रिलेशन खतरे में पड़ सकता है। क्योकि आपका पार्टनर इस बात से जैलस फील कर सकता है। 

35 के बाद ना करें इन चीजों का उपयोग, नहीं तो हो सकते है नपुंसक !

वही, जो लोग अपने रिश्ते में ज्यादा खुश और सुरक्षित फील करते हैं, वो लोग सोशल मीडिया से अपने रिश्ते को दूर रखने की कोशिश करते हैं। क्योंकि ऐसे लोग सोचते हैं कि उन्हें अपने रिश्ते को दुनिया को दिखाने की जरूरत नहीं है। 

जरूरत से ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोग डिप्रेशन का शिकार हो सकते है क्योंकि वह लोग अपने रिशते को दूसरों के रिशते से कम्पेयर करने की कोशिश करते हैं। वो दिखाते हैं कि उनका रिश्ता औरों से बेहतर है। लेकिन जो लोग असुरक्षित नहीं होते हैं वो अपनी जिंदगी जीते हैं। उन्हें किसी और से कोई मतलब नहीं होता है। वो एक-दूसरे के लिए टाइम निकालते हैं। 

वास्तव में ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर आप में से कोई एक ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताता है तो आपका रिश्ता टूट सकता है या आप एक-दूसरे से प्यार नहीं करते। लेकिन सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करता है वो इंसक्योर हो सकता है। 

sourse google

श्वेता तिवारी ने शेयर की अपने क्यूट से बेटे की फोटो 

कान में प्रियंका चोपड़ा की सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ का पोस्टर जारी

फिल्म बहन होगी तेरी का नया गाना 'तेरी यादों में' हुआ रिलीज



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.