कान में प्रियंका चोपड़ा की सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ का पोस्टर जारी

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2017 12:17:01 AM
Priyanka Chopra's poster for Sikkimi film 'Purna'

कान। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बैनर तले बन रही पहली सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ का पोस्टर कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जारी किया गया।

इस फिल्म का निर्माण प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के ‘पर्पल पैबल पिक्चर्स’ के बैनर तले हो रहा है। फिल्म की निर्देशन पाखी ए टायरवाला हैं। प्रियंका ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘हमारी सिक्किमी फिल्म पहुना का पोस्टर कान में जारी किया गया। फिल्म की निर्देशक पाखी ए टायरवाला हैं।’’

बतौर निर्माता प्रियंका ने अपनी शुरूआत भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण किया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.