BB10 : प्रियंका को मनाने के लिए स्वामी ओम ने की भूख हड़ताल, तो मनु मनवीर ने दे दिया ऐसा झटका 

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2016 11:58:01 AM
swami-om-do-hunger-strike-because-of-priyanka-jagga anergy him

बिग बॉस के घर में आजकल स्वामी ओम जी का हल्ला बोल रहा है। स्वामी जी आये दिन कोई न कोई हंगामा खड़ा करते रहते है। या यूँ कहे की उन्हें अटेंशन की आदत हो गई है। उन्होंने पिछले दिन ही नया ड्रामा कर दिया। स्वामी जी ने घरवालों को परेशान करने के लिए भख हड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल प्रियंका जग्गा को लेकर वो बेटे बेटी का आलाप करते रहते है ,उस बेटी ने ही सीक्रेट रूम से आते ही बाबा की जमकर क्लास लगा दी।

क्या आप जानते है इस बांग्लादेशी सुपरस्टार को ? गर्ल्स ही नहीं क्रिकेटर भी है इसके फैन

प्रियंका ने बाबा को खूब सुनाया।अब बाबा ने उनको जवाब देने की बजाय ये डिसाइड किया कि वह अब ना तो खाना खाएंगे और ना ही पानी पीएंगे। बाबा ने कहा कि जब तक प्रियंका उनसे बात नहीं करेंगी तब तक वह खाना नहीं खाएंगे।इस पर मनवीर और मनु बाबा को चिढ़ाते हुए उनके कपड़ों के कलर के कपड़े पहन कर आते है, जिसे देखकर सब चौंक गए।

प्रग्नेंट करीना कपूर को ऐसी हिदायतों से है एतराज़ ! 

बता दें कि इससे पहले जब प्रियंका घर के बाहर थीं, तब स्वामी उसे याद करते हुए रोने लगे। ओम स्वामी बिग बॉस के सामने प्रियंका जग्गा को पहले जन्म की बेटी तक बताने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक इतना प्यार किसी से नहीं मिला जितना प्यार प्रियंका से मिला है। इतना कह कर वो प्रियंका के लिए रोने लगे और प्रियंका को वापस लाने की अपील भी की। प्रियंका ये सब सिक्रेट रूम से देख रही थी। लेकिन वापस आ चुकी प्रियंका का ये रूप देख बाबा बहुत हैरान हो गए। 

 

रसोई में रखें ये चीजें

शादी में क्यों लगाई जाती है हल्दी, जानिए

हफ्तेभर में ऐसे गायब कीजिए चेहरे से पिगमेंटेशन



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.