Rock Onn 2 में काम करना सपना पूरा होने जैसा :श्रद्धा कपूर

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 02:03:21 PM
Shraddha Kapoor says work in movie rock onn 2 dream fulfilled

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि फिल्म रॉक ऑन 2 में काम करना उनके लिये सपना पूरा होने जैसा है। श्रद्धा कपूर की फिल्म रॉक ऑन 2 प्रदर्शित होने जा रही है।

यह फिल्म वर्ष 2008 में प्रदर्शित रॉक ऑन की सीक्वल है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा फरहान अख्तर ,अर्जुन रामपाल ,प्राची देसाई और पूरब कोहली ने मुख्य भूमिका निभायी है।

13 साल से लिव इन में रह रहे कमल हासन और गौतमी के रास्ते हुए अलग 

श्रद्धा फिल्म में एक रॉक बैंड का हिस्सा हैं और उनके लिए यह फिल्म एक सपने को पूरा करने जैसा ही है, क्योंकि उन्होंने इसमें
अपना पसंदीदा किरदार निभाया है।

रॉक ऑन 2 की शूटिंग करना श्रद्धा कपूर के लिए काफी इमोशनल एक्सपीरिएंस रहा है क्योंकि इससे जुड़ा है उनकी रियल लाइफ़ का एक ऐसा राज़ जो उन्हें भावुक बना देता है। श्रद्धा ने इस फिल्म के गानों को अपनी आवाज भी दी है। 

Happy Birthday : बॉलीवुड में किंग खान के रूप में पहचान बनायी शाहरूख ने

फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कई बार इमोशनल हुईं। .खास तौर से जब वह गानों की रिकॉर्डिंग के लिए जाती थीं। इसकी वजह यह है कि वह अपने नानाजी को हमेशा याद करती थीं। उनके नानाजी पंडारीनाथ कोल्हापुरे जी की वजह से उनका झुकाव गीत-संगीत की तरफ हुआ। वो अपने नाना की कऱीबी रहीहैं।

श्रद्धा ने फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के कई बार अपने नाना जी के साथ उनके बचपन की यादों को शेयर किया, साथ ही यह भी बताया कि किस तरह खेल-खेल में ही वह नाना जी से संगीत की तालीम ले लेती थीं। इस फिल्म को उन्होंने दिल ही दिल में अपने नानाजी को समर्पित कर दिया है।

 

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.