प्रियंका चोपड़ा को इस ड्रेस ने दिलाई गूगल टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2016 12:50:01 PM
priyanka-chopra inclde-in-top-10-dress-search-list-of-google

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी गूगल की और से जारी की गयी 2016 की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो गयी है। प्रियंका अपने अंदाज़ के दम पर दुनिया भर शोहरत कमा रही है।

2016 : ये हैं गूगल की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट, सबसे आगे रही सलमान की 'सुल्तान' 

उनकी लोकप्रियता इन दिनों में इतनी पूरी दुनियां में बढ़ गई है। यहाँ तक की उनके लुक के साथ ड्रेस भी उनके आकर्षण का केंद्र बन गया है।वास्तव में तो उनकी एक ड्रेस के कारण ही उन्हें साल 2016 कि गूगल सर्च लिस्ट में टॉप 10 में जगह मिली है।

'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' के सेट पर अक्की और अनुपम खेर ने मनाया 20वीं फिल्म का जश्न

गूगल ने इस साल सबसे बेहतरीन ड्रेस सर्च किये जाने पर दुनिया भर की टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट बनाई गई है। प्रियंका ने सातवें नंबर पर रह पुरे देख का प्रतिनिधित्व किया है। प्रियंका ने ये ड्रेस इस साल के ऑस्कर फिल्म समारोह के रेड कार्पेट इवेंट में पहनी थी।  जिसे दुनिया भर में लोगों ने खूब सर्च किया। ये स्ट्रेपलेस गाउन था जिसे लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद ने बनाया था।

प्रियंका अपनी इस ड्रेस की वजह से मिली शोहरत से काफी खुश है उन्होंने ट्विटर पर भी ये ख़ुशी जाहिर की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार जेनिफर गार्नर को नंबर वन पोजिशन मिली है।

  

सर्दियों में होने वाली शादियों में यूं दिखें खूबसूरत

त्वचा और बालों को ऐसे बनाए आकर्षक

चेहरे पर स्क्रब करने के लाजवाब फायदे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.