चेहरे पर स्क्रब करने के लाजवाब फायदे

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 10:02:52 AM
 Scrub on the face of the great advantages to

नियमित स्क्रब करने से चेहरा साफ नजर आता है और दाग धब्बे भी गायब होने लगते हैं। स्क्रब रोज नहीं करना चाहिये, इसे आप हफ्ते में एक या दो बार कर सकती हैं। स्क्रब करते वक्त चेहरे को जोर-जोर से न रगड़े।

स्क्रब हमेशा गोलाई में करना चाहिये। किसी भी लडक़ी को स्क्रब खरीदने में पैसे नहीं बचाने चाहिये, बल्कि एक अच्छा और प्रभावी स्क्रब खरीदना चाहिये। स्क्रब खरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप जरुर जांच लें।

आप चाहें तो बाजार से कोई अच्छा स्क्रब खरीद सकती हैं या फिर घर पर ही होममेड स्क्रब बना कर प्रयोग कर सकती हैं। स्क्रब दानेदार होना चाहिये क्योंकि उसी से आपके पोर्स खुलेंगे और गंदगी बाहर निकलेगी।

मृत्य कोशिकाएं - हटाए चेहरे पर मृत्य कोशिकाओं की परत देखने में बहुत ही खराब लगती हैं। 
चेहरे की चमक बढाए - स्क्रब करने से चेहरा ग्लो करने लगता है। ग्लो पाने के लिये घर पर कच्चे चावल को दूध में 2 घंटे के लिये भिगो कर पीस लें। फिर उससे चेहरे को स्क्र करें। आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।

डार्क पैच हटाए - जब चेहरे पर स्क्रबिंग  नहीं की जाती तो, चेहरे पर डार्क रंग के पैच दिखने लगते हैं। इससे चेहरा काला दिखने लगता है। पर अगर आप 1 चम्मच दही में कूंची हुई अखरोठ डाल कर चेहरे की स्क्रबिंग  करेंगी तो आपको रिजल्ट अच्छा मिलेगा। इससे आप घुटने, कोहनियां और गर्दन की गंदगी साफ कर सकती हैं।

मुंहासे के दाग मिटाए - 2 चम्मच बेंकिंग सोडा और पानी मिक्स कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद पानी से धो लें।

त्वचा बनाए स्मूथ - खूबसूरत त्वचा के लिये स्मूथ त्वचा पाना जरुरी है। इसके लिये पिसा बादाम, 2 चम्मच शहद और दूध की मलाई मिक्स कर के स्क्रब तैयार करें। इसे प्रयोग कर के चेहरा स्मूथ बनाएं।

चेहरे का रंग संवारे - आप जैसे ही स्क्रबर करना शुरु करेंगी, आपका चेहरा धीरे धीरे और ज्यादा साफ नजर आने लगेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.