पुण्यतिथि विशेष : लक्ष्मीकांत, प्यारेलाल की संगीतबद्ध 'अमर अकबर एंथनी' अमूल्य धरोहर

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2017 12:33:39 PM
Death anniversary Laxmikant Shantaram

मुंबई। बॉलीवुड में सुप्रसिद्ध संगीत जोडी लक्ष्मीकांत..प्यारे लाल ने अपने कई सुपरहिट संगीतबद्ध गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया लेकिन अमर अकबर एंथनी का एक गीत संगीत जगत की अमूल्य धरोहर के रूप में आज भी याद किया जाता है। लक्ष्मीकांत ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उस्ताद हुसैन अली से हासिल की। इस बीच घर की जरूरतों को पूरा करने के लिये लक्ष्मीकांत ने संगीत समारोह में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने वाद्य यंत्र मेंडोलियन बजाने की शिक्षा बाल मुकुंद इंदौरकर से हासिल की। इसके साथ ही मशहूर संगीतकार जोड़ी हुस्न लाल.भगत राम से उन्होंने वायलिन बजाना भी सीख लिया।

बॉलीवुड ने दी करन को जन्मदिन की शुभकानाएं  

वर्ष 1977 में प्रदर्शित अमिताभ बच्चन.विनोद खन्ना और ऋषि कपूर की मुख्य भूमिका वाली मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के यूं तो सभी गीत लोकप्रिय हुये लेकिन इस फिल्म का एक गीत ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें‘ आज भी संगीत जगत में अमूल्य धरोहर के रूप में याद किया जाता है।

इस गीत में पहली और अंतिम बार लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार जैसे नामचीन पाश्र्व गायकों ने अपनी आवाज दी थी। इन सबके साथ ही इसी फिल्म के गीत ..माई नेम इज एंथानी गोंजालविस ..के जरिये प्यारे लाल ने अपने संगीत शिक्षक एंथोनी गोंजालविस को श्रंद्धाजलि दी है।  लक्ष्मीकांत कांताराम कुदलकर का जन्म 1937 में हुआ था। नौ वर्ष की छोटी सी उम्र मे ही उनके पिता का निधन हो गया जिसके कारण उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी। बचपन के दिनों से ही लक्ष्मीकांत का रूझान संगीत की ओर था और वह संगीतकार बनना चाहते थे।

फिल्मों के लिए खतरा है वेब सीरीज, टीवी के लिए नहीं : विपुल

एक बार लक्ष्मीकांत को महान गायिका लता मंगेशकर के संगीत कार्यक्रम में मेडोलियन बजाने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में प्यारेलाल शर्मा भी हिस्सा ले रहे थे। लता मंगेशकर ने तभी संगीतकार शंकर जयकिशन, एस.डी.बर्मन और सी.रामचंद्र के सहायक के रूप में लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल के नाम सुझाये।

संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अपने कैरियर की शुरुआत उस जमाने की स्थापित संगीतकार जोड़ी कल्याणजी आनंद जी के सहायक के रूप में की। सहायक के तौर पर उन्होंने मदारी सत्ता बाजार,छलिया और दिल भी तेरा हम भी तेरे जैसी कई फिल्मों में काम किया। इस बीच उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के.परवेज से हुयी जिन्होंने लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल को चार फिल्मों में संगीत देने का प्रस्ताव दिया लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से किसी भी फिल्म में उन्हें संगीत देने का मौका नहीं मिल पाया।

Birthday boy : फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशन तक बॉलीवुड में इस तरह करन ने पाया मुकाम

लक्ष्मीकांत..प्यारेलाल की किस्मत का सितारा वर्ष 1963 में प्रदर्शित निर्माता..निर्देशक बाबू भाई मिस्त्री की क्लासिकल फिल्म पारसमणि से चमका। बेहतरीन गीत.संगीत और अभिनय से सजी इस  फिल्म की कामयाबी ने लक्ष्मीकांत..प्यारे लाल को बतौर संगीतकार फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर कहा जाता है फिल्म पारसमणि में लता मंगेशकर से गवाने के लिये लक्ष्मीकांत..प्यारे लाल ने अपनी जेब से कुछ पैसे भी दिये थे।

फिल्म पारसमणि की सफलता के बाद लक्ष्मीकांत.प्यारेलाल ने फिर कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा और एक से बढक़र एक संगीत देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। लक्ष्मीकांत..प्यारे लाल के पसंदीदा पाश्र्वगायकों के रूप में मोहम्मद रफी  का नाम सबसे पहले आता है।वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म.क्रोध.में अपने संगीतबद्ध गीत ..ना फनकार तुझसा तेरे बाद आया, मोहम्मद रफी तू बड़ा याद आया ..के जरिये लक्ष्मीकांत.. प्यारे लाल ने मोहम्मद रफी को अपनी श्रद्धांजलि दी है।

पुण्यतिथि विशेष : बॉलीवुड के पहले रियल 'एंटी हीरो' थे सुनील दत्त

लक्ष्मीकांत..प्यारेलाल को सात बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1964 में प्रदर्शित फिल्म ..दोस्ती .. के लिये सबसे पहले उन्हें यह पुरस्कार मिला। इसके बाद मिलन.जीने की राह.अमर अकबर एंथनी.सत्यम शिवम सुंदरम.सरगम और कर्ज . के लिये भी लक्ष्मीकांत ..प्यारे लाल को यह सम्मान प्राप्त हुआ। लक्ष्मीकांत..प्यारेलाल ने अपने चार दशक से अधिक लंबे सिने कैरियर में लगभग 500 फिल्मों को संगीतबद्व किया। लक्ष्मीकांत 25 मई 1998 को इस दुनिया को अलविदा कह गये।- एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.