साहिर लुधियानवी की बायोपिक में अमृता प्रीतम का किरदार निभायेंगी प्रियंका चोपड़ा !

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 09:27:54 AM
bollywood-priyanka-chopra-poetess-writer-amrita-pritam-in sahir-ludhyanvi biopic

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर कवियत्री अमृता प्रीतम का किरदार निभाती नजर आ सकती है। चर्चा है भंसाली ने साहिर लुधियानवी की बायोपिक में अमृता प्रीतम का किरदार निभाने के प्रियंका को अप्रोच किया है।फिल्म का नाम 'गुस्ताखियां' होगा।

एक और स्टार किड की एंट्री , विनोद खन्ना के बेटे साक्षी भी डेब्यू लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। साहिर लुधियानवी से संजय लीला भंसाली बहुत ही प्रभावित हैं और उनकी बायोपिक पर काफी समय से फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, जिसे अब वो पूरा करने जा रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में साहिर के किरदार के लिये शाहरुख और अमृता प्रीतम के किरदार के लिये प्रियंका का चयन किया जा सकता है।

अक्षय और अर्जुन को भाई बनाना चाहती थी कैटरीना 

प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में प्लानिंग बना रही हैं। प्रियंका,भंसाली की नई फिल्म साइन कर सकती हैं। प्रियंका ने बताया कि वो 2017 में दो फिल्में करेंगी, जिसमें एक हॉलीवुड और दूसरी फिल्म बॉलीवुड की करेंगी। फिलहाल प्रियंका अमेरियाकैं टीवी सिरीज़  क़्वान्टिको में नज़र आ रही है। उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच अगले साल रिलीज़ होगी। प्रियंका चोपड़ा फिल्म बेवॉच में डवेन जान्सन के साथ नज़र आएंगी। 

 

दिनचर्या में करे इनको शामिल, रहेंगे शक्तिशाली

यह देगा सर्दियों में स्मार्ट लुक

यहाँ पढे अनचाहे मस्सो का इलाज़



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.