यहाँ पढे अनचाहे मस्सो का इलाज़

Samachar Jagat | Saturday, 24 Dec 2016 12:05:23 PM
how to get rid from unwanted wart from home remedy

चेहरे की खूबसूरती सबको चाहिए। चेहरे पर एक दाग, मुंहासे या मस्से हो जाता हैं तो लड़ियाँ टेंशन में आ जाती हैं और जल्द ही इसको हटाने के लिए या तो पार्लर चली जाती हैं या फिर घर पर ही कोई  घरेलु उपाय अपना लेती हैं। लेकिन मस्से ऐसी चीज़ है जो कितने उपाय कर ले जल्दी से नहीं हटते।  आइए हम आपको मस्सों से बचने के लिए घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं। 

मस्से को समाप्त करने के लिए एक अगरबत्ती जला लें और अगरबत्ती के जले हुए गुल को मस्से का स्पर्श कर तुरन्त हटा लें। ऎसा 8-10 बार करें, ऎसा करने से मस्सा सूखकर झड जाएगा। अगर ज्यादा मस्से हों तो बारी-बारी से सभी मस्सों को इसी तरीके से जलाकर झडा दें। ध्यान रहे, अगरबत्ती का स्पर्श सिर्फ मस्से पर ही होना चाहिए। 

- खट्टे सेब लेकर उनका जूस निकाल लीजिए और उसको दिन में कम से कम तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए। इस जूस को नियमित रूप से लगाने पर आप पाएंगे कि मस्से धीरे-धीरे झड रहे हैं और तीसरे सप्ताह तक लगभग समाप्त हो जाएंगे।

- मस्से को समाप्त करने के लिए प्याज भी फायदेमंद है। एक प्याज को लेकर उसके रस को दिन में एक बार नियमित रूप से लगाने से मस्से समाप्त होते हैं। 

- बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को रात में मस्सों लगाकर सो जाइए, ऎसा करने से मस्से धीरे-धीरे मस्से समाप्त हो जाते हैं। 

- आलू का प्रयोग करने से भी मस्से समाप्त होते हैं। आलू को छीलकर काट लीजिए, उसके कटे हुए हिस्से को मस्सों पर रगडिए, ऎसा करने से कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाते हैं। 
- लहसुन की कली को छील लीजिए, उसके बाद उसे काटकर मस्सों पर रगडिए, कुछ दिन बाद मस्से सूखकर झड जाएंगे।

- फूल गोभी का रस मिलाने से मस्से समाप्त हो जाते हैं। - रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद मस्सों पर शहद लगाइए, इससे मस्से खत्म हो जाते हैं।

- मस्से वाले हिस्से को पाइनेपल के जूस में रखिए, इससे मस्से नष्ट करने वाले एंजाइम होते हैं।

- अगर आपके घर पर एलोवेरा है, तो उसका एक छोटा का टुक़डा काटिये और ताजा जैल मस्से पर लगायें। इससे मस्सा जल्दी ठीक हो जाता है। 

- मस्से को कभी भी काटना व जलाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे रोग गम्भीर हो सकता है। अधिक उम्र में मस्से निकलने पर चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है। 

- स्किन को धूप से बचाएं और धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाना न भूलें।
 
- यदि मस्से अपने आप नरम हो जाएं, उनके आकार में परिवर्तन हो जाए, उनमें खुजली हो या उससे स्त्रव होने लगे तो तुरन्त चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कराएं, क्योंकि यह मीलानोमा या कैंसर भी हो सकता है। इन नुस्खों को आजमाने के बाद भी अगर मस्से न ठीक हों तो चिकित्सक से संपर्क अवश्य कीजिए। डॉक्टर नवीन वैज्ञानिक तरीके अपनाकर आपको मस्सों से निजात दिला सकता है।

सोर्स- गूगल 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.