कपिल शर्मा के बाद BMC ने अर्जुन कपूर को थमाया नोटिस,अवैध निर्माण का आरोप!

Samachar Jagat | Wednesday, 28 Dec 2016 12:11:34 PM
BMC-send-notice-to-arjun-kapoor after kapil sharma

मुंबई।  कपिल शर्मा का मामला सुलझा भी नहीं की बीएमसी ने एक और एक्टर को नोटिस थमा दिया है। जी हां ! बीएमसी ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को गले में हुए अवैध निर्माण कर नियमो का उलंघन करने के बारे में सचेत करते हुए नोटिस भेजा है।बीएमसी ने फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर को उनके जुहू स्थित बंगले में हुए अवैध निर्माण करने के सम्बन्ध में एमआरटीपी एक्ट के तहत नोटिस भेजा है।

WATCH : अपना ही जूता सूंघ कर उड़े अक्षय के होश, देखिये ये फनी विडियो  

नोटिस में कहा गया है कि अर्जुन कपूर ने अवैध तरीके से आठवाँ फ्लोर बनाया गया है। अर्जुन कपूर ने ये आठवां फ्लोर कुछ साल पहले बनवाया है। लेकिन बीएमसी की नज़र अब पड़ी है। ये किसी शिकायत का नतीजा भी हो सकता है। ये बँगला अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने बनवाया था और इसे अर्जुन कपूर के नाम कर दिया था। तब से इस बंगले की देखरेख अर्जुन ही कर रहे है। हालाकि वे इसमें रहते नहीं है, बल्कि इस बंगले को फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इस्तमाल कर रहे है।

Photo of the year: ऋतिक रोशन और लिज़ा हेडेन का ये बोल्ड अंदाज़ बना कवर पेज 

बता दे, इससे पहले बीएमसी की गाज कॉमेडियन कपिल शर्मा पर गिर चुकी है। कपिल शर्मा पर भी कुछ इसी तरह का आरोप लगाया हुआ है। बीएमसी द्वारा कपिल शर्मा पर लगातार कार्यवाई की ही जा रही है। 

 

मांसपेशियों में जकड़न हो जाए तो क्या किया जाए

दिनचर्या में करे इनको शामिल, रहेंगे शक्तिशाली

याददाश्त हो रही है कमजोर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.