Happy B'day : पूनम को ‘पाकीजा’ के फेमस डायलॉग से इम्प्रेस किया था शत्रुघ्न सिन्हा 

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 01:34:22 PM
birthday-special shatrughan-sinha

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे है। शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म  9 दिसंबर 1945 को बिहार की राजधानी में हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा का नाम ‘रामायण’ के आधार पर रखा गया था, इनके चार भाई थे जिनका नाम भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे का नाम शत्रुघ्न रखा गया था। पटना साइंस कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पुणे के ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (FTII) पहुंचे और वहां पर से पढ़ाई की। उसके बाद शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म जगत मे कदम रखने के उद्दयेश से पुणे से शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई आ गए। 

मूवी रिव्यु : फुल ऑन बेफिक्रे लगे रणवीर - वाणी

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'प्रेम पुजारी' से की थी जिसमे उन्होंने  एक पाकिस्तानी सैनिक का किरदार निभाया था। कई फिल्मों में  खलनायक बन भी शत्रुघ्न लोगो का के पसंदीदा एक्टर बन गए। इस फिल्म के बाद फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1969 की मोहन सहगल की फिल्म ‘साजन’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा रोल किया था लेकिन इस फिल्म से उन्हें ज़्यादा फायदा नहीं हुआ।

फिर अभिनेत्री मुमताज की सिफारिश से उन्हें चंदर वोहरा की फिल्म ‘खिलौना’ मिली, इसके हीरो संजीव कुमार थे। इस फिल्म में बिहारी बाबू को बिहारी दलाल का रोल दिया गया था। इस फिल्म में काम करने के बाद शत्रुघ्न रातोंरात वो निर्माताओं की पहली पसंद बन गए। शत्रुघ्न के गाल पर बना कट का निशान उनके विलन बनने का प्लस पाइंट बन गया।

उसके बाद गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ में शत्रुघ्न सिन्हा ने काफी फेमस ‘छेनू’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद उन्हें बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला। फिल्म ‘कालीचरण’ ने शत्रुघ्न को हिंदी सिनेमा में एक नया आयाम दिया और उसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व मिस यंग इंडिया ‘पूनम सिन्हा’ के साथ शादी कर ली थी। 

अक्षय कुमार से प्यार भरा गिफ्ट पाकर इमोशनल हुए रणवीर सिंह

पूनम को शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़े ही फ़िल्मी अंदाज में प्रपोज किया था उन्होंने चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ को कागज पर लिखकर प्रपोज़ किया और फिर दोनों ने शादी कर ली। शत्रुघ्न सिन्हा के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं।

फिल्मों के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने रजनीति में भी किस्मत आजमाया और भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने चुना। बिहारी बाबू यूनियन मिनिस्टर रहे हैं और वर्तमान में बिहार के पटना साहिब से बीजेपी सासंद हैं। फिलहाल आज भी अपने बिंदाज अंदाज और बेबाक राय के कारण शत्रुघ्न सिन्हा आज भी सुर्खियों में बने रहतें हैं।

शत्रुघ्न के बाद भी उनका नाम रीना राय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। दिलचस्प बात यह थी कि एक अन्य इंटरव्यू में शत्रुघ्न की पत्नी पूनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वे अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब जानती थीं। शत्रुघ्न ने पारस (1971), दोस्त (1974), काला पत्थर (1979), दोस्ताना (1980) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिनय के साथ साथ  प्रोड्यूसर, मिनिस्टर, सिंगर के तौर पर भी पहचान बनाई है।

 

चाय के कप को पकड़नें का सही तरीका क्या आप जानते है.....

विंटर्स और वेडिंग सीज़न्स के लिए पूर्णिमा गोयल ने लांच की विंटर लुक्स और दिए मेकअप टिप्स

इन तरीको से करेगें अपनी गर्लफैंड को प्रपोज तो नहीं करेगी कभी मना



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.