इन तरीको से करेगें अपनी गर्लफैंड को प्रपोज तो नहीं करेगी कभी मना

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 12:29:00 PM
These methods will not be proposed to the will ever convince your Girlfriend

प्यार करना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन अपने प्यार का इजहार करना एक बेहद डिकिल्ट टास्क है। जी हां आज के दौर में लड़का हो या लड़की दोनों के सामनें इस तरह की समस्या पैदा हो जाती है। फिल्मों की तरह एक नजर में देखते हुए प्यार तो हो जाता है लेकिन उसका इजहार करना उतना ही मुश्किल सा लगता है।

कहीं ना कहीं ये डर बना रहता है कि आपके द्दारा दिया गया ये प्रपोजन कहीं नकारा तो नही जाएगा। उसनें मना कर दिया तो...ऐसे प्रश्न अक्सर मन में प्यार के साथ डबे रह जाते है। लेकिन यदि स्मार्ट टिप्स अपनाएं जाए तो किसी की ना को हां में बदलना बेहद आसान है। जी हां....

अवश्य जान लें मन की बात- जब भी आप किसी लड़की को प्रपोज करनें जा रहे है तो ये अवश्य जान लें कि लडकी के मन में क्या चल रहा है। उनका स्वभाव किस तरह का है कैसे लड़के उन्हें लुभाते है। क्या करना उनकी खुशी का कारण बनता है। ये जानना आपके लिए बेहद जरुरी है।

फेवरेट स्थान पर ले जाएं- किसी भी लड़की को प्रपोज करने से पहले सरप्राइज देते हुए उसे उसके पंसदीदा स्थान पर ले जाएं और वहां एक अच्छा सा माहौल क्रिएट कर अपने दिल की बात रखें।

रोमांटिक माहौल तैयार करें- लड़की को किसी बीच पर ले जाएं और जिस वक्त सूरज अस्त होने वाला हो उस वक्त आप उसे प्रपोज करें। इस दौरान पर उन्हें कोई यूनिक तोहफा देते हुए अपने दिल की बात रखें, लड़की खुश होकर आपको हां बोल देगी।

उसके बारे में रखें संपूर्ण जानकारी- जब किसी लड़की को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो उसके बारे में सबकुछ जान लें। उसके बाद ही कोई कदन उठाएं, कभी ऐसा हो कि आप उसे प्रपोज कर दें और वो पुलिस बुलाकर आपकी शिकायत कर दे और घर पर किसी से शिकायत करके आपके लिए दिक्कत खड़ी कर दें। इसलिए पहले लड़की के व्यवहार के बारे में जान लें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.