बिग बॉस 10 के मंगलवार के एपिसोड में सिक्रेटरूम में बैठे मनु और प्रियंका ने गेम के लिए नयी स्ट्रैटिजी बनाते नज़र आये। वही इस हफ्ते के लग्जरी बजट के लिए घरवालो को बीबी डेमोक्रेसी टास्क दिया गया। इसमें उन्हें घर के फैसले बहुमत के आधार पर लेने होंगे। बिग बॉस, सीक्रेट रूम में बैठे मनु और प्रियंका को घर के फैसले लेने और घरवालों को उसकी पलना करने के आदेश देते है।
शादी के बाद पहली बार हबी आदित्य चोपड़ा के साथ नजर आयी रानी मुखर्जी : see pics
मनु प्रियंका से कहते है कि घर का जिसमें फायदा होगा वे वही फैसला करेंगे। प्रियंका उनसे असहमत होते हुए कहती हैं कि हम दोनों को एक बड़ा एडवांटेज मिला है तो हम घर का गेम पलट सकते हैं। पहला टास्क ये होता है कि उन्हें किसी एक को घर का खाना बनाने के लिए बहुमत से चुनना है। प्रियंका और मनु इस आपसी सहमति से राहुल का नाम फाईनल करते हैं। स्वामी ओम, बिग बॉस से कहते हैं कि उनकी तबीयत खराब है तो वे घर की सफाई और जेल के विकल्प में उनका नाम न डालें। फिर प्रियंका और मनु ने राहुल देव का नाम लिया।
इसके बाद बिग बॉस ने घर वालों से पूछा कि घर के कौन से दो सदस्य एक साथ हर आधे घंटे में जकूजी का इस्तेमाल करेंगे। इसमें विकल्प के तौर पर लोपा मुद्रा और स्वामी ओम व मोनालीसा और गौरव चोपड़ा का नाम दिया गया थ। इसमें प्रियंका और मनु ने मोनालीसा और गौरव चोपड़ा का नाम को चुन लेते हैं। हालांकि इस विकल्प से बानी और घर के बाकी सदस्य काफी खुश नजर आते हैं। मोना और गौरव एक साथ जकूजी में जाते हैं। गौरव जहां थोड़े संकोच में दिखते हैं तो वही मोना जकूजी में जमकर डांस करती हैं।
घर के बाकी सदस्य थोड़ी देर बाद बाथरूम एरिया से बाहर निकल गए, लेकिन स्वामी ओम आखिर तक बैठे रहते। इसके अलावा स्वामी ओम दोनों पर लगातार भद्दे कमेंट करते रहते हैं। गौरव और मोना की बढ़ती दोस्ती से मनु पहले से ही असहज हैं इस तरह दोनों को एक साथ जकूजी में देखकर मनु के चेहरे का रंग बदल जाता है। वो बार बार गौरव के संकोच की तारीफ और मोना पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं।
भाई की शादी में ट्रेडिशनल लुक में नज़र आयी सनी लियोनी : see family pics
प्रियंका, मनु से कहती है कि आज वो गौरव के साथ हैं और कल वो उनके साथ कुछ और करेगी। मनु को ये सब देखकर काफी बुरा लगता है वे अपनी मां को मिस करते हैं। और कहते है की अब खुद की अलग आईडेंटिटी बनायेंगे और दूसरे शहर में जाकर रहेंगे।
इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि क्या लोपामुद्रा अगले आदेश तक सिर्फ जेल के बाथरूम का इस्तेमाल करेंगी जिसमें घरवालों को हां या ना में जवाब देना था। इस पर मनु और प्रियंका में असहमति हो गई। प्रियंका हां कहना चाहती थीं लेकिन मनु ने मना कर दिया।आखिर में दोनों ने मना कर दिया। इस फैसले से लोपा खुश हो गईं। लेकिन बानी नाराज थी क्योंकि घरवालों ने बानी के जिम के लिए ना का विकल्प चुना था।
इस बीच मनु, जहां मोनालीसा की गौरव के साथ बढ़ती नजदीकियों से चिढ़ते दिखे, वहीं मनवीर और नितिभा मोना की बुराई कर रहे थे तो मनु को मनवीर के बदले व्यवहार पर काफी गुस्सा आया। प्रियंका ने कहा कि मनवीर दोहरा खेल खेल रहे हैं।
इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि घर का कौनसा सदस्य अपना सारा सामान बिग बॉस को देगा। इसमें लोपा, नितिभा, मनवीर और रोहन के नाम का विकल्प दिया। इसमें प्रियंका लोपा का नाम देना चाहती थीं लेकिन मनु ने किसी लड़के का नाम देने को कहा। उनका कहना था की लड़का बिना निजी सामान के रह सकता है, लेकिन लड़की नहीं। प्रियंका ने लोपा का नाम लिखा लेकिन मनु की सहमति न होने पर बदल कर उन्होंने रोहन का नाम लिख दिया। दिन के आखिर में स्वामी ओम सब के सामने कहते दिखे कि जो विकल्प मैं दबा रहा था वही सब का बहुमत बन रहा था। मनु, मनवीर के बदले व्यवहार से परेशान दिखे। वहीं बानी भी काफी परेशान और उदास दिखीं। मनु ने कहा कि उन्हें बानी पर काफी तरस आ रहा है।
मेकअप की शौकीन हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल
जिम जाने से पहले पढ़ लें ये बातें कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा
खरीदनें जा रहे है लिपस्टिक तो एक नजर डालें इस खबर पर