Birthday special : कॉम्पलेन गर्ल से मशहूर हुई अभिनेत्री आयशा ने कैसे जमाया बॉलीवुड में अपना सिक्का जानिए!

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 10:35:21 AM
Ayesha takia Birthday special

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में शामिल आयशा टाकिया आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। बॉलीवुड में अपने सेक्सी फिगर और अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाली आयशा टाकिया भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हो लेकिन प्लास्टिक सर्जरी जैसे कई कारणो के चलते विवादो में आई है। जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको बताते हैं आयशा के बारे में कुछ खास बातें।

अभी किसी को डेट नही कर रही है फ्रीडा पिंटो

:- आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में हुआ। 
:- इनके पिता निशित एक गुजराती हैं और माता फरीदा आधी महाराष्ट्रन और आधी ब्रिटिश हैं।
:- आयशा ने सेंट एंथोनी हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
:- आयशा ने 15 साल की छोटी सी उम्र से ही मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरु कर दिया था। आयशा को कॉम्प्लेन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
:- करियर की शुरूआत आयशा टाकिया अपने फिगर को लेकर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है।

90 के दशक के गानों में खास बात होती थी : परिणीति


:-
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 2004 में फिल्म 'टार्जन द वन्डर कार' से की। जिसके लिए आयशा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
:- इनकी पहली ही फिल्म ने अच्छी-खासी सफलता हासिल की और बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से एन्ट्री करने के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। 
:- साल 2006 में आई फिल्म डोर में शानदार अदाकारी के लिए आयशा को बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) के स्क्रीन अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और रजनीकांत की ‘2.0’


:-
सबसे ज्यादा कामयाबी आयशा को उनकी फिल्म वांटेड से मिली जो व्यावसायिक दृष्टि से अब तक की सर्वाधिक सफल फिल्म है।
:- आज दुनियाभर में आयशा के हजारों फैन्स हैं, जो उनकी बेहतरीन आदाकारी के साथ-साथ उनकी लुक्स के भी दीवाने हैं। 
:- आयशा ने टार्जन-द वंडर कार, दिल मांगे मोर, डोर, वॉन्टेड, सलाम-ए-इश्क, कैश, फूल एंड फाइनल, नो स्मोकिंग, संडे, पाठशाला और मोड़ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। 
:- साल 2009 में आयशा अबू असीम आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आयशा और फरहान का एक बेटा मिकैल आजमी है।

source - google

विद्या बालन की 'बेगम जान' झारखंड में हुई टैक्स फ्री 

श्रद्धा कपूर ने स्पॉट बॉय को दिया खास तोहफा 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.