अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने रेल हादसे में गवाई जान 

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Dec 2016 03:31:20 PM
akshay-kumar-bodyguard-death-in-a-rail-accident

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड खिलाडी एक्टर अक्षय कुमार के एक बॉडीगार्ड की रेल हादसे में जान चली गयी। अक्षय का ये बॉडीगार्ड मूल रूप से आगरा निवासी था। उसकी आज मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई। वह छुट्टियां पूरी होने पर आगरा से मुंबईलौट रहा था। तभी मथुरा स्टेशन पर ये हादसा हो गया। 

PICS : शादी के बाद हनीमून पर पहुंचे युवराज-हेज़ल की ये cute फोटो देखी अपने ! 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा निवासी मनोज शर्मा (27), जो मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था, आज एक सप्ताह की छुट्टी समाप्त कर वापस काम पर लौट रहा था। वह आगरा से कर्नाटका एक्सप्रेस से मथुरा पहुंच रहा था। 

जानकारी के मुताबिक गाड़ी करीब डेढ़ घण्टे लेट थी। चलती गाड़ी से उतरने के कारन उसका पैर प्लेटफॉर्म से फिसल गया और वो ट्रैन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने उसके कपड़ों से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी।  मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

इस स्पेशल पर्सन के लिए सुशांत ने गुदवाया पीठ पर पहला टैटू, जाने कौन है वो !

गौरतलब है कि अक्षय कुमार डेढ़ माह से मथुरा के नन्दगांव व बरसाना कस्बों में अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की शूटिंग कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनका भी बार बार मथुरा आना जाना लगा रहता है। 

 

चेहरे पर स्क्रब करने के लाजवाब फायदे

अगर फर्स्ट डेट है, तो कभी ये चीज़ आर्डर ना करे 

ब्लिंग फुटवियर है हिट वियर 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.