2016 Movie Special : ‘चाक एंड डस्टर’ से लेकर पिंक तक, इन फ़ेमिनिस्ट फिल्मों ने खींचा ध्यान

Samachar Jagat | Wednesday, 28 Dec 2016 03:47:36 PM
2016 Movie Special women oriented movies given massage

वैसे तो हिंदी सीने जगत में हर साल सैकड़ों फिल्मे रिलीज़ होती है। लेकिन कुछ ऐसी फिल्मे होती है जो सभी तरह के दर्शकों का ध्यान अनायास ही अपनी और खिंच लेती है। एक खास मुद्दे पर बनी ये फिल्मे समाज को मनोरंजन के साथ एक सन्देश,उत्प्रेरणा देने वाली होती है। ऐसी फिल्मों से सभी तरह के दर्शक प्रभवित होते है।

आमिर-सलमान के बाद अक्षय बनेंगे पहलवान, लेकिन हो रहे कन्फ्यूज़ !!

ये फिल्मे या तो किसी की जीवनी गाथा होती है या किसी समाज के किसी मार्मिक ज्वलन्त मुद्दे,दुविधा,कमज़ोरी को इंगित करती है। ऐसी फिल्मों में वीमेन ओरिएंटेड फिल्मे खास जगह रखती है। सिर्फ वीमेन ओरिएंटेड फिल्मों की बात करें तो हर साल महिला शिक्षा,चेतना उनके अधिकार शोषण,उत्पीड़न,सशक्तिकरण और प्रेरित करने वाली फ़िल्में बनाई जाती है। 

Raees v/s Kabil: ऋतिक का यू टर्न,पीछे खिसकाई ‘काबिल’ की रिलीज़ डेट

इस साल भी कुछ ऐसी ही सन्देश और चेतना देने वाली महिला केंद्रित कई फिल्मे रिलीज़ की गयी है जिनमे ‘चाक एंड डस्टर’,निल बटटे सन्नाटा,उड़ता पंजाब , पिंक,पाचॅर्ड,जैसी फिल्मे शामिल है।

आइये जानते है इन फिल्मों के बारे में...

1.‘चाक एंड डस्टर’

ये फिल्म महिला केंद्रित फिल्मों में से रिलीज़ हुई इस साल की पहली फिल्म थी जो इस साल की शुरुआत में 15,जनवरी 2016 को आयी थी। ये फिल्म भारत की शिक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा करती है। फिल्म में शिक्षा व्यवस्था के सच को छात्रों के नजरिए से दिखाया गया है। फिल्म में शबाना आजमी, जूही चावला, गिरीश कर्नाड, दिव्या दत्ता और रिचा चड्ढा जैसी शख्सियतों ने काम किया। फिल्म की कहानी  एक स्कूल की जहां की निरंकुश प्रधानाध्यापिका (दिव्या दत्ता) से शिक्षक वर्ग असंतुष्ट रहता है। कई घटनाओं के बाद दो वरिष्ठ शिक्षिकाएं विद्या सावंत (शबाना) और ज्योति ठाकुर (जूही) मीडिया की मदद से विद्रोही स्वर अपना लेती हैं।

2.जुगनी 

फिल्म ‘‘जुगनी’’ एक उभरती महिला संगीतकार कर आधारित है। फिल्म में विभावरी उर्फ विव्स (सुगंधा गर्ग) को अच्छे संगीत की तलाश है। जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए नए रस्ते तलाशती है। लेकिन ज़िन्दगी में उतारचढ़ाव के चलते रास्ता भटक जाती है।

3. निल बटटे सन्नाटा

ये फिल्म आगरा में रहने वाली एक माँ बेटी कहानी की है। लड़की को लगता है की वह पढकर क्या करेगी उसकी माँ जोकि एक बाई है और वह उसके आगे की पढाई का खर्चा नहीं उठा पाएगी | फिर भी उसकी माँ जी-तोड़ मेहनत करके और दोबारा से स्कूल की पढाई करके अपने और अपनी बेटी के सपनों को पूरा करती है। ये फिल्म महिला शिक्षा,चेतना और उसके बुलन्द इरादों की एक मज़बूत कहानी दिखती है।

4.नीरजा

नीरजा भनोट के नाम से बनी ये फिल्म एक बायोपिक है। वास्तविक घटना पर बनी ये फिल्म एक महिला के साहस को बताती है। अशोक चक्र प्राप्त फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने 1968 में हाई जैक हुए प्लेन से 360 यात्रियों की जान बचाई थी। आतंकियों से यात्रियों की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी थी। फिल्म में नीरजा का किरदार एक्ट्रेस सोनम कपूर ने निभाया था। जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी की गयी।

5.एक कहानी जूली की

ये फिल्म शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित है। इंद्राणी मुखर्जी नाम की महिला के इर्द गिर्द घूमती है।  फिल्म एक वास्तविक घटना की महिला द्वारा रची गयी हत्या की साजिश पर आधारित है फिल्म में राखी सावंत इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभा रही हैं।

6.पाच्र्ड

ये फिल्म समाज की कुरीतियों और परम्पराओं में दबी कुचली महिलाओं की स्थिति को बताती है। लीना यादव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दहेज प्रथा, शारीरिक हिंसा, जबरन विवाह, दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, राधिका आप्टे ,सुरवीन चावला ने मुख्य भूमिका निभाई है।

7.पिंक

अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दिल्ली शहर में रहने वाली आत्मनिर्भर रहने वाली तीन महिलाओं की कहानी है। जिन्हें अकेले रहने पर किस किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अक्घटना के बाद ये तीन एक कोर्ट केस में फंस जाती है। ये फिल्म महिला यों उत्पीडन जैसी समस्या को भी दर्शाती है। फिल्म उस पुरुषवादी मानसिकता के खिलाफ एक कड़ा संदेश देती है, जिसमें महिला और पुरुष को अलग-अलग पैमानों पर रखा जाता है।

इस फिल्म की कहानी बताती है कि यदि कोई पुरुष ताकतवर परिवार से होता है तो किस तरह से पीड़ित महिला के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना कठिन हो जाता है। मूवी समाज की उस सोच पर सवाल खड़े करती है, जो लड़कियों की छोटी स्कर्ट और पुरुषों के साथ ड्रिंक करने पर उनके चरित्र को खराब बताती है। फिल्म यह भी बताती है कि भले ही कोई महिला सेक्स वर्कर हो या फिर पत्नी हो, लेकिन यदि वह 'न' कहती हो तो किसी भी पुरुष को उसे छूने और उसके साथ जबरदस्ती करने का अधिकार नहीं है।  फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, आंद्रिया, अंगद बेदी ने निभाई। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन के किरदार को खूब सराहा गया।

8.कहानी 2

सुजॉय घोष की डिरेक्ट ये फिल्म महिला केंद्रित फिल्म है जिसमे विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक मां का अपनी लापता बेटी को ढूंढने का संघर्ष बताया गया है ,हालांकि ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

9. डिअर ज़िन्दगी

फिल्म की कहानी एक कियारा नाम की लड़की की है जो  सिनेमेटोग्राफर है। वो अपने करियर और फ्यूचर को लेकर बिल्कुल फोकस्ड है लेकिन रिलेशनशिप को लेकर कन्फ्यूज है। इस परेशानी हो हल करने के लिए वो दिमाग डॉक्टर की मदद लेती है। फिल्म की कहानी  प्यार, करियर, रिलेशनशिप, नफरत, जलन,इनसिक्योरिटी और कई प्रॉबल्म होते हैं इसके लिए सही सॉल्यूशन बताने की कोशिश की है। फिल्म की डायरेक्ट गौरी शिंदे ने किया है। ख़ास बात ये ही फिल्म में शाहरुख़ खान के होते हुए भी ये फिल्म आलिया भट्ट की हो गयी।

10. कैबरेट
ऋचा चड्ढा अभिनीत फिल्म कैबरेट एक महिला के साहस को बताती है। कैबरेट  झारखंड के एक छोटे से गांव की साधरण  लडकी की कहानी है। जिसकी एक हादसे के बाद ज़िन्दगी बदल जाती है। मञ वो खुद को आत्मनिर्भर बनाए के लिए मेहनत करती है।

11. सरबजीत 

उमंग कुमार निर्देशित ये फिल्म एक बायोपिक है। जिसमे आप पंजाब के रहने वाले भरतीय किसान को पाकिस्तान में आतंकवादी समझकर कैद कर लिया जाता है। सालों तक कैद रहने के बाद सरबजीत की जेल में ही मौत भी हो जाती है। फिल्म में सरबजीत को अशक कराने के लिए उसकी बहन दलबीर कौर का संघर्ष दिखाया गया है। बहन अपने भाई को छुड़ाने के लिए नेताओं के पीछे पड़ी भूख हड़ताल किया और बिना थके मेहनत की। जो भाई बहन के प्यार और एक औरत की लगन, संघर्ष,साहस को दिखती है। फिल्म में ऐश्वर्य राय और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है।  

12. जय गंगाजल

ये फिल्म एक महिला पुलिस और उसके साहस और ईमानदारी को दर्शाती है। इस फिल्म में अभिनेत्रीं प्रियंका चोपड़ा आभा माथुर नाम की महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म की पृष्ठभूमि बिहार पुलिसिया सिस्टम पर आधारित हैं।  

13. अकीरा 
सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी ये दमदार फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अकेले ही भष्ट सिस्टम के विरोध में अकेले अपनी लड़ाई लड़ती है। 

पांच दिन में दंगल ने कमाए कुल 155.53 करोड़, जल्द होगी 300 करोड़ क्लब में शामिल ! 

कॉलेज गर्ल्स कर सकती है कूल कूल टिप्स को फॉलो

क्या आप भी मोटापे से है परेशान, तो अपनाये Mr. perfectionist के टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.