26 अप्रैल : बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 09:03:25 AM
26 april history

आज ही के दिन बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया। मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ लंदन में दिखाई गई। 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया। वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया। प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का चेन्नई में निधन। इसके अलावा 26 अप्रैल के दिन भारतीय एवं विश्व इतिहास में बहुत कुछ हुआ। आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर.....

1654 - ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1828 - रूस ने ग्रीस (अब यूनान) की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1841 - बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
1920 - प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का चेन्नई में निधन।

यहां न तो दहेज प्रथा का बोलबाला है और न ही तीन तलाक का भय

1926 - जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1928 - मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ लंदन में दिखाई गई।
1942 - चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत।
1966 - 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।
1975 - सिक्किम को राज्य का दर्जा देने के लिये संसद में विधेयक पारित हुआ जो 16 मई से प्रभाव में आया।

बहुत ही खूबसूरत हैं ये बाथटब, देखें PHOTOS

1980 - स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
1984 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।
1990 - चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गए।
1990 - वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1993 - महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गए।

गोमुख ग्लेशियर का 50 मीटर हिस्सा टूटा, गाय की आकृति दबी

1994 - जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गई।
2013 - दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गए।- एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.