पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष, 12 से ज्यादा घायल

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 08:51:24 AM
Due to old enmity between two groups clash in

होडल। हसनपुर के गांव सतुआगढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने जमकर हवाई फायरिंग की। मारपीट में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। झगड़ा मंगलवार को हुआ। आरोप है कि संघर्ष में शामिल लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। घायलों को पलवल व फरीदाबाद के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सडक़ दुर्घटना में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

हसनपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव सतुआ गढ़ी में यमुना की जमीन को लेकर दो गुटों की बीच में पिछले काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात बच्चों के आतिशबाजी चलाने के बाद दोनों गुट भिड़ गए। कहासुनी कुछ देर में खूनी रंजिश में बदल गई। दोनों गुटों की ओर से हथियार निकल आए और उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। 

वैन-बाइक भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

उन्होंने बताया कि इस हमले में दोनों गुटों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया। थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया था।
 

Read More:

...मारे गए सऊदी अरब के राजकुमार को कोड़े!

कल को लंदन में दूध बाँटने वाला इंसान आज 100 करोड़ का मालिक

पढ़ाई से जुड़ी गलत जानकारी देने पर चुनाव होगा रद्द : सुप्रीम कोर्ट



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.