सडक़ दुर्घटना में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 08:24:22 AM
Engineering student killed in road accident

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में कल रात नेशनल हाईवे के बायपास मार्ग पर सडक़ दुर्घटना में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबेडकर वार्ड निवासी विजय खन्ना का पुत्र गौरव (20) रात में अपने दोस्त आदित्य के साथ बाइक से घर आ रहा था। बायपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर बैठा गौरव नीचे गिर गया और घायल हो गया।

उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोट आने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। गौरव को इलाज के लिए परिजन नागपुर के अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। गौरव विदिशा के सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। सात नवंबर से वह थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाला था।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.