...मारे गए सऊदी अरब के राजकुमार को कोड़े!

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 07:04:59 AM
Killed the Prince of Saudi Arabia flogged!

रियाद। सऊदी अरब के एक राजुकमार को जेद्दा की जेल में कोड़े लगाने का मामला सामने आया है।  इस राजकुमार का अपराध क्या है, यह खुलासा नहीं किया गया है। अभी 2 सप्ताह पहले ही सऊदी अरब के एक और राजकुमार को एक शख्स की हत्या के आरोप में सजा-ए-मौत दी गई थी।

अखबार ओकाज की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार को दो दिन पहले जेल में कोड़े लगाए गए। इस राजकुमार के नाम का भी खुलासा नहीं किया गया। बताया गया है कि राजकुमार को कोड़े लगाने से पहले उसकी मेडिकल जांच की गई थी। आपको बता दें कि इसी वर्ष 19 अक्टूबर को सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रियाद में राजकुमार तुर्की बिन सऊद अल कबीर की सजा-ए-मौत पर अमल का ऐलान किया था।

1970 के बाद देश में पहली बार किसी राजकुमार को मौत की सजा दी गई थी। यह सजाएं ऐसे वक्त में दी गई हैं जब सऊदी अरब तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें गिरने की वजह से आर्थिक संकट झेल रहा है। साथ ही वो यमन में युद्ध में भी उलझा हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.