ये है विश्व की सबसे सुंदर डेयरी

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 12:18:30 PM
This is the worlds most beautiful dairy

ड्रैसडेन शहर के मशहूर पर्यटक आकर्षणों में वियात गिरजाघर व ओपेरा हाऊस की तरह ही मिल्क एंड चीज शॉप डेयरी भी अब पर्यटन स्थलों की सूची में अहम स्थान रखने लगी है। 1891 में स्थापित दुग्ध उत्पाद बेचने वाली इस मिल्क एंड चीज शॉप को देखने बसों में भर-भर कर पर्यटक पहुंचते हैं।

ये है विश्व का सबसे ऊंचाई पर बना स्विमिंग पूल

इसकी खिड़कियों पर ‘विश्व की सर्वाधिक सुंदर डेयरी’ लिखा है। इसकी दीवारों तथा छत की टाइल्स पर करीने से उकेरे चित्रों में चरती हुई गाएं, झंडे तथा विभिन्न सैन्य चिन्ह दिखाई देते हैं। ‘फंड्स मोलकेरेई’ नामक डेयरी कारोबार की स्थापना पॉल गुस्ताव लिएंडर फंड नामक एक किसान ने की थी। वह एक स्पिरिट निर्माता के बेटे थे। 1879 में उनका परिवार अपनी 6 गायों के साथ करीब के गांव रेनहोल्डशेन से यहां आकर बस गया था।

शहर में दुग्ध उत्पादन के गंदगी भरे माहौल को देख कर उन्हें बड़ा धक्का लगा। उन्होंने इसे बदलने की बात मन में ठान ली। अगले वर्ष उन्होंने अपनी डेयरी की स्थापना की। उनके भाई के डेयरी से जुडने के बाद कारोबार फैलने लगा। उन्होंने नई मशीनरी खरीदी तथा कंडैस्ड मिल्क भी तैयार करने लगे। 1886 में उन्होंने जर्मनी की प्रथम कंडैस्ड मिल्क फैक्टरी स्थापित की।

उनके निर्यात बढने लगे तथा उन्होंने मिल्क सोप तथा कार्बोनेटेड मिल्क ड्रिक जैसे नए उत्पाद ईजाद किए। कारोबार बढ़ने के साथ उन्होंने कई नई शाखाएं खोलीं, अपनी हैल्थ इंश्योरैंस कंपनी, कंपनी हाऊसिंग, स्वीमिंग बाथ्स तथा नर्सरी स्कूल की स्थापना भी कर ली। इसके बाद उनके पास इतना धन एकत्र हो गया कि वह कंपनी का एक विशेष लैगशिप स्टोर खोलें।

इस पत्थर को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं पर्यटक

इसी स्टोर में 247 वर्ग मीटर में हैंड पेंटेंड टाइल्स लगाई गईं। जब जॉन फंड का वर्ष 1923 में निधन हुआ तो डेयरी के कामकाज को उनकी अगली पीढ़ी ने संभाल लिया। जल्द ही डेयरी को पहले वाली प्रसिद्धि मिल गई और यहां नया मिल्क फाऊंटेन लगा कर इसे 1995 में खोल दिया गया।  व्यस्त दिनों में करीब 2 हजार पर्यटक इस खास डेयरी को देखने के लिए प्रतिदिन आते हैं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.