खतरनाक होने के बाद भी फेमस टूरिस्ट प्वाइंट है ये बॉर्डर

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2017 02:47:59 PM
Even after being dangerous these borders is a Famous Tourist Point

दो देशों के बीच बने बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम होते हैं, वहीं पर्यटक इन बॉर्डर पर जाकर इन्हें देखना पसंद करते हैं। दुनिया में कई बॉर्डर ऐसे हैं जहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं। कुछ बॉर्डर ऐसे हैं जहां पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद इन जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं होता है। हम आपको यहां ऐसे ही एक बॉर्डर के बारे में बता रहे हैं।

दुनिया की इन पांच जगहों पर जाने पर है पाबंदी

ये नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच का बॉर्डर है और इस बॉर्डर को दुनिया की सबसे खतरनाक जगह कहा जाता है। सियोल से 55 किलोमीटर नॉर्थ में पनमुंजोम एक छोटा-सा गांव है, यह गांव नॉर्थ और साउथ कोरिया के सीमा के बीच स्थित है। इस जगह को देखने के लिए हर साल दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

अयोध्या को विश्व स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

गौरतलब है कि 1953 में कोरियन वॉर खत्म करने के लिए इन दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था लेकिन इसके बाद भी यहां आए दिन दंगे-फसाद होते रहते हैं। इतनी खतरनाक जगह होने के बाद भी ये जगह एक फेमस टूरिस्ट प्वाइंट है। यहां आने के लिए पर्यटकों को एक पेपर साइन करना पड़ता है, जिसके मुताबिक किसी भी तरह के हमले में अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होती है। इसके साथ ही यहां पर्यटकों को कुछ हिदायतें भी दी जाती हैं जैसे :- यहां आने वाले पर्यटकों को नॉर्थ कोरियाई गार्ड्स से नजरें मिलाने और इशारे करने से मना किया जाता है।

READ MORE :-

इंसान के भीतर-बाहर को रौशन करता है प्यार : शाहरूख़

शंघाई डिजनीलैंड में ‘पाइरेट्स ऑफ दि कैरिबियन 5’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर डेप ने प्रशंसकों का मन मोहा

ड्वेन जॉनसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश करने की संभावना जताई

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.