ये हैं झारखंड के 5 प्रसिद्ध वाटर फॉल

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 05:08:02 PM
5 famous water fall of Jharkhand

झारखंड में घूमने के लिए बहुत से ऐसे स्थान हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन स्थानों को देखकर आपको एक सुखद आनंद की अनुभूति होगी। इन स्थलों में मंदिर, झरने, बांध शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पर्यटकों को झरनों की खूबसूरती मोहित करती है। हम आपको झारखंड के ऐसे ही खास झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं....

बिहार में बहुत कुछ है देखने लायक

हिरणी फॉल :-

झारखण्ड का यह खूबसूरत नजारा घने जंगलो के बीच घिरा है। झारखण्ड की राजधानी रांची से इसकी दूरी 75 किलोमीटर है। अपने आस-पास के सुंदर दृश्यों के कारण ये जगह पर्यटकों को बहुत पसंद आती है।

सीता फॉल :-

सीता फॉल रांची से 45 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इसका नाम मां सीता के नाम पर पड़ा है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। यहां बहते पानी की आवाज पर्यटकों को शुकून दिलाती है।

रजरप्पा फॉल :-

यहां पर बहुत खूबसूरत मंदिरो का निर्माण हुआ है, जो बहुत लोकप्रिय हैं। यह स्थान दो नदियों के संगम पर स्थित है। यहां नदी की तेज धारा बहती है। पर्यटक यहां पर साल भर आते रहते हैं। यहां बोटिंग भी की जाती है।

6 हजार साल पुरानी सभ्यता के बारे में जानना है तो जाऐं कॉन्स्टेंस सिटी

जोन्हा फॉल :-

यहां पर भगवान बुद्ध ने नदी में स्नान किया था इसका ये नाम पास के ही एक गांव जोन्हा के नाम पर पड़ा है। यहां की पहाड़ियों के ऊपर से नीचे गिरता कंचन पानी यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।

हुडरू फॉल :-

यहां पर पहाड़ो से गुजरकर स्वर्णरेखा नदी लगभग 320 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरती है। जिसका मनोरम जल यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। बारिश के समय में यहां जल-स्तर बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों में यहां आने पर सावधानी बरतें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा ये सोशल साइट्स है बड़े काम की

एसएमएस का प्रिंटआउट लेनें के लिए ये एप करेंगी आपकी मदद

महज 501 रुपए में मिल रहा है ये 4जी स्मार्टफोन Champ One C1



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.