वेज लॉलीपॉप

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2017 10:24:47 AM
veg Lollipop

कई बच्चे सब्जियां नहीं खाना चाहते हैं और उन्हें ये समझाना भी मुश्किल होता है कि सब्जी खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आपका बच्चा भी सब्जियां नहीं खाता है तो आप उसे वेज लॉलीपॉप बनाकर खिलाएं। वेज लॉलीपॉप बनाने में काफी सारी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, आइए आपको बताते हैं वेज लॉलीपॉप बनाने की विधि....

बटर कुकीज

सामग्री :-

लॉलीपॉप के लिए :-

आलू - 200 ग्राम (उबले हुए)
प्याज - आधा कप (कटी हुई)
ग्रीन बीन्स - एक चौथाई कप
शिमला मिर्च - एक चौथाई कप (बारीक कटी हुई)
पत्तागोभी - एक चौथाई कप (बारीक कटी हुई)
कॉर्न फ्लोर - 25 ग्राम
चिली फ्लैक्स - आधा चम्मच
काली मिर्च - आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार

कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई

सॉस बनाने के लिए :-

तिल का तेल - 2 चम्मच
लहसुन का पेस्ट - एक चम्मच
टोमेटो केचअप - 2 चम्मच
सोया सॉस - 2 चम्मच
चिली फ्लैक्स - आधा चम्मच

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में लॉलीपॉप बनाने की सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें।

इसके बाद थोड़ा-थोडा मिश्रण लेकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें, इन बॉल्स के बीच में लॉलीपॉप स्टिक लगाएं। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन बॉल्स को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।

सॉस बनाने के लिए एक बर्तन में तिल का तेल गरम करें और इसके बाद इसमें सॉस बनाने की सारी सामग्री डाल दें, इसे गाढ़ा होने तक पकने दें।

जब सॉस बनकर तैयार हो जाए तो इसे फ्राई लॉलीपॉप पर डालें और हरे प्याज के साथ गार्निश करें। वेज लॉलीपॉप बनकर तैयार है, गरमा-गरम सर्व करें।

READ MORE :-

एक मंदिर जो हजारों सालों से टिका है एक खंभे पर

जानिए! किस रंग की मिट्टी आपके लिए है शुभ

कछुए की अंगूठी पहनने से होती है धन में बरकत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.