जानिए! किस रंग की मिट्टी आपके लिए है शुभ

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 07:02:01 AM
Know which color of soil is good for you

कहते हैं एक न एक दिन हर इंसान को मिट्टी में मिल जाना है इसीलिए जो इंसान अपनी मिट्टी से जुड़ा हुआ रहता है उसे कभी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है और वह सुख पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करता है। वहीं जो इंसान मिट्टी की कीमत को नहीं जानता है उसे जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मिट्टी के अलग-अलग रंग होते हैं और ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है है कि कौनसे व्यक्ति के लिए किस रंग की मिट्टी शुभ होती है, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में ......

आखिर क्यों सीता ने निगल लिया लक्ष्मण को

पीले रंग की मिट्टी :-

जो व्यक्ति व्यापार -व्यवसाय करते हैं उनके लिए पीले रंग की मिट्टी बहुत शुभ होती है। इन लोगों को इस रंग की मिट्टी किसी न किसी रूप में अपने घर में रखनी चाहिए।

लाल रंग की मिट्टी :-

जिन लोगों का संबंध राजनीति से है उन्हें लाल रंग की मिट्टी अपने घर में रखनी चाहिए। इस रंग की मिट्टी घर में रखने से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

पृथ्वी पर ब्रह्ममुहूर्त में यहां स्नान करते हैं देवता

सफेद रंग की मिट्टी :-

सफेद रंग की मिट्टी ब्राह्मणों के लिए बहुत ही शुभ होती है, इसके साथ ही अध्यापन का कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सफेद रंग की मिट्टी एक पोटली में बांधकर अपने घर में रखनी चाहिए।

काले रंग की मिट्टी :-

जो लोग काश्तकारी या शिल्पकारी से जुड़े हुए हैं उन्हें काले रंग की मिट्टी अपने घर में रखनी चाहिए।

READ MORE :-

जानिए! क्यों दी वरूण देव ने कश्यप ऋषि को ये अद्भुत गाय

जानिए ! कैसे हस्ताक्षर देखकर लगाया जा सकता है लोगों के स्वभाव और आदतों का पता

अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये पांच वास्तु टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.