मोहनथाल

Samachar Jagat | Friday, 28 Oct 2016 03:10:03 PM
Mohan Thal

दीपावली के अवसर पर घर में आसानी से मोहनथाल बनाया जा सकता है, मोहनथाल कई दिनों तक खराब नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं मोहनथाल बनाने की विधि....

रोटी उपमा

सामग्री :-

कंडेन्स मिल्क - 400 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
बेसन - 3 कप
दूध - 2 चम्मच
केसर
1 कप घी
घिसे हुए बादाम और पिस्ता

गार्लिक फ्राइड राइस

विधि :-

बेसन और दूध को अच्छी तरह से मिला लें और 30 मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब एक कढ़ाई में घी गरम करें, उसके बाद उसमें बेसन डाल कर 10 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें।

मिश्रण को लगातार चलाते हुए उसमें कंडेन्स मिल्क और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को 15 मिनट तक अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा होने तक मिलाएं।

उसके बाद इसमें केसर डालकर गैस बंद कर दें। मिश्रण को एक घी लगे हुए प्लेट में डाल लें और फिर ऊपर से घिसे हुए बादाम और पिस्ते डाल दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अपने मन चाहे आकार में काट कर सर्व करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.