बटर कुकीज

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2017 10:03:04 AM
butter cookie

नान खटाई बटर कुकीज़ का भारतीय स्वरूप है, पारंपरिक रूप से बनने वाली नान खटाई को मैदा, सूजी, और बेसन को मिलाकर बनाया जाता है लेकिन अगर आपको बेसन नही डालना है तो आप इसे सिर्फ़ मैदा से भी बना सकते हैं। शुद्ध देशी घी की खुशबू और इलायची की महक नान खटाई के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं नान खटाई बनाने की विधि....

कुमाऊंनी सिंगोड़ी मिठाई

सामग्री :-

मैदा -  1 कप
बेसन - 1 बड़ा चम्मच
सूजी -  1 बड़ा चम्मच
घी - 1 कप बारीक
पीसी शक्कर - 1 कप से थोड़ा कम
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
हरी इलायची - 4
पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच

जानिए! क्यों रखा जाता है ताजा फूलों को घर में

विधि :-

मैदा, बेसन, सूजी और बेकिंग सोड़े को अच्छे से एक साथ मिलाकर छान लें, इसमें थोड़ी सी पिसी इलायची भी मिलाएं।

अब इस छने हुए मिश्रण को शक्कर और घी के मिश्रण में मिलाएं। हल्के हाथ से मिलाते हुए आटा गूथें। अब इस गुथे आटे को 30 बराबर हिस्से में बाटें, लोई को चिकना करें।

अब हर लोई को हल्के से दबाकर बीच में अंगूठे से हल्का सा गड्ढा करें। इसके बाद नान खटाई को एक बेकिंग ट्रे में लगाएं। ध्यान रखें कि दो नान खटाई के बीच में थोड़ा स्थान होना चाहिए।

नान खटाई के बीच में किए गए गड्ढे के ऊपर ज़रा सा पिसा पिस्ता बुरकें।

ओवेन को 350° सें. पर गरम करें और इन्हें ओवेन में रखें और इसे लगभग 18-20 मिनट के लिए बेक करें, ठंडा होने के बाद सर्व करें।

READ MORE :-

एक मंदिर जो हजारों सालों से टिका है एक खंभे पर

जानिए! किस रंग की मिट्टी आपके लिए है शुभ

कछुए की अंगूठी पहनने से होती है धन में बरकत

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.